Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
घर को आरामदायक और सहज बनाने के 5 स्टेप
बहुत सारे घर बेहद सुंदर और अच्छी तरह डेकोरेटेड होते है, उन्हे देखकर ऐसा लगता है कि इनका रखरखाव काफी मुश्किल होता होगा। लेकिन किसी भी घर को आरामदायक और सहज बनाने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है।
घर ऐसा होना चाहिए कि उसमें सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि आने वाले हर सदस्य को अच्छा लगे, उसे सुकून मिले और उसे रहने का मन करें। यहां घर को आरामदायक और सुकून भरा बनाने के कुछ खास टिप्स दिए जा रहे है :

स्टेप : 1 बेसिक से शुरू करें :
कबाड़ हटाएं। घर में सही और जरूरत वाला सामान रखें। घर के आसपास भी सफाई रखें।

स्टेप : 2 बैठने की जगह सेट करें :
बैठने के लिए घर में एक ऐसा एरिया सेट करें जहां कोई भी आराम से बैठ सकें। इस जगह पर कुशन, पिलो और लेटने के लिए भी कुछ रखें। आसपास के माहौल को अच्छा बनाने के लिए कमरे में कुछ ग्रीनरी भी रख सकते है।

स्टेप : 3 फ्लोर :
आपके घर की फर्श भी घर को आरामदायक बना सकती है। घर की फर्श पर साफ - सुथरी चटाई या कालीन बिछा लें, इससे कोई भी आराम से फर्श पर भी बैठ सकता है।

स्टेप : 4 बिस्तर सही से लगाएं :
अपने घर के बिस्तरों को साफ - सुथरा रखें। बिस्तरों पर अच्छी चादर बिछाएं ताकि लेटने वाले को भी अच्छा महसूस हो। बिस्तर सॉफ्ट होना चाहिए।

स्टेप : 5 सहज हिस्सा :
अपने घर में एक हिस्सा ऐसा बनाएं जहां आपको सबसे अच्छा लगता हो। घर के इस हिस्से में अच्छी - अच्छी किताबें रखें, कॉफी के मग रखें और एक ऐसा स्पेस क्रिएट करें जहां आप बैठकर थोड़ी देर सुकून ले सकें। इस जगह पर आप सोफा, बीनबैग या चेयर्स भी डाल सकते है। हल्की सी लाइट भी इस जगह को खास बना सकती है। इस तरह आपका घर कुछ ही टिप्स से पूरी तरह आराम दायक हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
