Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जुड़वा बच्चे के लिए ऐसे सजाएं बेडरूम
क्या आप जल्द ही मां बनने वाली हैं? अपनी जिंदगी में नए बच्चे का स्वागत करने के लिए आपको कई तरह की तैयारी करनी होगी। नए बच्चे का आपको विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। अपने बच्चे को खुश और स्वस्थ रखने के लिए आपको उन्हें अच्छे कपड़े, स्किन केयर, इंटरटेंमेंट, सीखने के लिए खिलौने, अच्छी तरह से सुसज्जित रूम आदि उपलब्ध कराना होगा। बच्चे के कमरे को इस तरह से सजाना होगा ताकि बच्चा खुश रह सके। बच्चे के विकास में बच्चे के कमरे की सजावट अहम भूमिका निभाती है। किसी भी बोरिंग कमरे को कैसे बनाएं बेहतरीन
बेडरूम के ऐसे कई टिप्स से जिससे आपको जुड़वा बच्चे के बेडरूम को सजाने में मदद मिलेगी। आज हम इस आर्टिकल में बेडरूम को सजाने के इन्हीं टिप्स पर बात करेंगे। इसकी मदद से आप अपने जुड़वा बच्चे के लिए कमरे को खास बना सकते हैं।

1. कंट्रास्टिंग कलर : यह जरूरी नहीं कि जुड़वा बच्चे हमेशा एक जैसे ही रहें। बड़े होने के साथ—साथ उनकी पसंद बदलने लगती है। आप कंट्रास्ट कलर, एसेसरीज और घरेलू सजावटी सामान की मदद से बच्चे का बेडरूम सजा सकते हैं। उदाहरण के लिए आप बेड, तकिया, कंबल और बेड शीट के रंग को अलग—अलग कर सकते हैं। अगर एक बच्चे के लिए पीले रंग के कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं तो दूसरे के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करें। आपका कमरा कलरफुल दिखेगा, पर हर बच्चे का अपना अलग—अलग पसंदीदा रंग होगा।
2. लड़का या लड़की ?: जुड़वा बच्चे दो लड़की, दो लड़के या एक लड़की और एक लड़का भी हो सकता है। आपको इसी के अनुसार अपने बेडरूम को सजाना चाहिए। अगर आपकी जुड़वा बेटी है तो आप अपने कमरे को परंपरागत रूप से गुलाबी रंग से सजा सकते हैं। वहीं अगर आपका जुड़वा बेटा है तो आप नीले रंग से कमरे को सजा सकते हैं। पर अगर जुड़वा बच्चे में एक लड़का और एक लड़की है तो न्यूट्रल कलर का इस्तेमाल करें। न्यूट्रल कलर दोनों को एक दूसरे के करीब रखेगा। आप कमरे को सजाने के लिए पीला, जामुनी और हल्का बैगनी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. कार्टून : बेडरूम को कलरफुल, जीवंत और खूबसूरत बनाने का यह सबसे अच्छा आइडिया है। अपने कमरे को एनिमेटेड कार्टून से सजाएं। जुड़वा बच्चे हर समय अपने ईर्द—गिर्द कार्टून को देखकर खुश रहेंगे। साथ ही ऐसे तकिए और कंबल का इस्तेमाल करें जिनपर कार्टून की छपाई हो। साथ ही आप बच्चे के लिए ट्विन बेड या बंक बेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पर इस बात का ध्यान रखें कि दोनों इस बात को लेकर झगड़े नहीं कि किसे कहां सोना हैं। दोनों की अलमारी, कुर्सी और स्टडी टेबल को एक जैसा सजाएं, ताकि वह समानता की भावना के साथ बड़ा हो। जुड़वा बच्चे के बेडरूम को सजाने का यह एक बेहतरीन तरीका है।
4. बेडरूम को बांट दें : बेडरूम को सजाने का एक और बेहतरीन तरीका यह है कि बेडरूम को दो बराबर हिस्से में बांट दें और फिर दोनों हिस्से को बच्चे के व्यक्तित्व के हिसाब से सजाएं। इससे बच्चे में यह भावना आएगी कि उनके पास अपना अलग बेडरूम है। साथ ही इससे दोनों को अपना अलग—अलग स्थान मिल जाएगा, जिससे चीजों के अव्यवस्थित होने की समस्या कम आएगी। जब भी आप जुड़वा बच्चे के लिए कमरे को सजाएं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि दोनों का व्यक्तित्व अलग—अलग है और दोनों की पसंद भी अलग—अलग है।



Click it and Unblock the Notifications