Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डायनिंग टेबल को सेट करने के टिप्स
घर पर डायनिंग टेबल का होना आम बात है। डायनिंग टेबल से लिविंग रूम की शोभा चार गुना बढ़ जाती है और अगर यह ठीक से अरेंज हो तो इसकी खूबसूरती के कहने ही क्या। जब डायनिंग टेबल को सेट करने की बारी आती है तो हमें काफी कुछ अपने ध्यान में रखना पड़ता है। अगर आपके घर पर रात को महमान आ रहे हैं, तो उनके लिये किस तरह से डायनिंग टेबल सजाएं कि उन्हें परेशानी ना हो और आपका डायनिंग टेबल खूबसूरत भी दिखे, इसके लिये पेश है कुछ आसान से टिप्स।

डायनिंग टेबल को सेट करने के टिप्स
1. साफाई रखें- अपनी डायनिंग टेबल को हमेशा साफ रखें। अगर आपके घर पर पार्टी है या फिर गेस्ट आने वाले हैं तो अपनी डायनिंग टेबल को पोंछ कर ही उस पर नैप्किन या प्लेट्स सजाएं। किट्टी पार्टी में ऐसे सजाइये अपने घर को
2. रख-रखाव- टेबल पर टेबल मैट ऐसी होनी चाहिये जो खूबसूरत होने के साथ ही आसानी से धुली भी जा सके।
3. सेंटरपीस- टेबल पर बीचों बीच एक सेंटर पीस रख देने से टेबल पर रखें अन्य समान अपनी जगह पर ठीक से अरेंज हो जाएंगे। सेंटरपीस के रूप में आप फूलों का वास या शो पीस आदि रख सकती हैं। अगर आपको सेंटरपीस नहीं रखने का मन है तो, आप वहां पर नैपकिन का सेट भी रख सकती हैं।
4. कटलरी का रख रखाव- अगर आपको नहीं पता कि कटलरी को कैसे रखें तो, तो आप परेशानी में पड़ सकती हैं। कटलरी परोसे गए खाने के आइटम के हिसाब से होनी चाहिये। इसे बाहर से अंदर के हिसाब से रखना चाहिये।
5. प्लेट रखने का तरीका- बेस प्लेट को नैपकिन के ऊपर रखना चाहिये। अच्छा होगा कि बेस प्लेट के लिये आप सफेद रंग की प्लेट चुनें। भोजन से भरे कटोरों को डायनिंग टेबल के बीच में रखें, जिससे महमानों को उसे लेने में परेशानी ना आए।
6. ज्यादा भीड़ ना लगाएं- डिनर के लिये अपने डायनिंग टेबल को यूजर फ्रेंडली बनाइये। वहां पर केवल वही चीजें रखें, जिनकी आवश्यकता हो। बेकार की भीड़ बढाने वाले समान को हटा दें, नहीं तो वहां पर उथल पुथल भी मच सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
