Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
वास्तु टिप्स के अनुसार लगाइये आईना
हां, यह बात सच है कि ऑफिस में और घर में मिरर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मिरर का घर और ऑफिस में सही जगह लगा होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। कई लोग इन तथ्यों को सच नहीं मानते हैं लेकिन वास्तव में इन बातों का प्रभाव जीवन में पड़ता है। मिरर के स्थान के बारे में वैज्ञानिक रूप से कई बातें प्रुफ हो चुकी हैं।
ऐसा माना जाता है कि घर या ऑफिस में मिरर सही स्थान में रखा होने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वास्तु के अनुसार, किसी भी जगह पर मन - मुताबिक मिरर लगा देना सही नहीं होता है, इससे घर में निगेटिव एनर्जी आती है। यहां घर और ऑफिस में मिरर लगाने के बारे में कुछ टिप्स बताएं जा रहे हैं : -

घर के लिए मिरर वास्तु टिप्स : अगर आप घर के अंदर मिरर लगाना चाहते है तो आपको निम्म बातों पर ध्यान अवश्य देना चाहिए। मिरर कभी भी अपने बेडरूम में न रखें या ऐसी जगह न रखें जिससे मिरर में बेड दिखे। इससे घर में बीमारी आती है और निगेटिव एनर्जी भी फैलती है। मिरर से घर का मुख्य दरवाजा भी नहीं दिखना चाहिए, वरना घर में नकारात्मकता स्थान ले लेती है।
ऑफिस के लिए मिरर वास्तु टिप्स : आप जहां भी काम करते है, उस जगह पर सकारात्मक ऊर्जा का होना अति आवश्यक है ताकि आप ज्यादा से ज्यादा मन लगाकर काम कर सकें। ऑफिस में मिरर को अपने साथ रखें, इससे आपको एनर्जी मिलेगी। आप चाहें तो लॉकर या अलमारी के सामने इसे रख सकते हैं। संकुचित स्थानों पर मिरर का इस्तेमाल न करें यानि उन्हे न लगाएं, इससे निगेटिव एनर्जी आएगी। आप चाहें तो मिरर को खिड़की की विपरीत दिशा में अपने क्यूबिकल में रख सकते है। कभी भी मिरर को इस प्रकार न रखें कि आपको ऑफिस का मेन गेट दिखाई दे।
सामान्य मिरर वास्तु टिप्स : अगर आप अपने बाथरूम में मिरर लगाना चाहते है तो इसे उत्तरी या पूर्वी दिशा में रखें। अगर आपके घर में कोई ऐसी दीवार है जो घर के बीचों - बीच में तो उस पर लगा लें, या कमरे और बाथरूम की बीच वाली दीवार पर रख लें। मिरर को भी ऐसा न लगाएं कि आपके घर का मेन डोर दिखे। कभी भी मिरर को इस तरीके से भी न लगाएं कि आपकी परछाई शीशे में दिखाई दे।
यह कुछ प्रकार के वास्तु टिप्स थे, कि आपको शीशा कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं। इससे आपको सदैव सकारात्मकता मिलेगा और घर व ऑफिस में खुशहाली आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
