Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
नवविवाहित जोड़ें घर सजाने के लिए इन 6 बिन्दुओं पर ध्यान दें
जहां तक घर सजाने का सवाल है इसमें पुरुष और महिलाओं की पसंद अलग-अलग होती है। नव विवाहितों के लिए घर सजाना ज्यादा परेशानी भरा होता है। आपको समझ नहीं आएगा कि घर को कैसे सजाएँ? नवविवाहित जोड़ों के लिए घर सजाने के कुछ आइडिया आपकी मदद कर सकते हैं।
नए घर में प्रवेश करने से पहले ध्यान दें इन चीजो पर
अपने पहले घर को सजाने में आप दोनों के आइडिया भी आपस में टकरा सकते हैं। यह खास तौर पर होता है यदि आप दोनों अलग-अलग माहौल में पले बढ़े हैं। झुझलाने की बजाय दोनों के आइडियाज को आपस में मिलाकर घर को एक विशेष लुक देते हुये इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।
अपने पहले घर की प्लानिंग कर रहे हैं तो पढ़े इसे
आइये देखते हैं नव विवाहितों के लिए घर सजाने के टिप्स...

जगह
नए घर को सेट करते समय कमरों की स्पेस और साइज पर ध्यान दें। यदि आपके पास जगह कम है तो आप मल्टी-परपज फर्नीचर ले सकते हैं। उदाहरण के लिए कम वजन वाला सोफा जो कि बैड का रूप भी ले लेता है। यदि आपके पास जगह ज्यादा है तो आप उस जगह को डिवाइड कर छोटे हिस्से कर लें। उदाहरण के लिए आप लिविंग रूम के छोटे हिस्से में कॉफी टेबल के पास सोफा या चारों और कुर्सियाँ लगाकर ग्रुप टॉक की जगह बना सकते हैं। नव विवाहितों के लिए घर सजाने का यह एक अच्छा आइडिया है।

बजट
आपको घर को सेट करने की शुरुआत बजट का हिसाब लगाकर करना चाहिए। निर्धारित करें कि घर में क्या जरूरी सामान चाहिए? और फिर अपने बजट के अनुसार सामान खरीदें। होम स्टोर्स में जाएँ, जरूरी चीजों की कीमतें देखें और फिर खरीदें। नए घर को सेट करते समय यह बहुत ध्यान देने वाली बात है।

फर्नीचर
घर को फर्नीचर से ज्यादा ना भरें। घर की जरूरी चीजें जैसे सोफा, बैड, टीपोय, डायनिंग सैट और स्टोरेज कैबिनेट आदि पर ज्यादा ध्यान दें। ट्रेंड्स को फॉलो करने में अंधे ना बने। बीन बैग्स, आर्ट वर्क, शो-पीस आदि चीजों को जरूरी चीजों के बाद खरीदें। सब चीजें तरीके से खरीदें। यह भी नव विवाहितों के लिए घर सजाने का अच्छा आइडिया है।

रिसर्च
घर के कमरों को ध्यान से देख लें और खास तौर पर बिना किसी सोजा-सज्जा के। यदि आप अपनी बालकनी को सुस्ताने की जगह बनाना चाहते हैं तो यहाँ पर झूला या किताब की दराज लगा दें। यह भी घर सजाने का एक महत्वपूर्ण बिन्दु है।

सुविधा
घर होता है सुविधा के लिए। इसलिए घर को ज्यादा नहीं भरें। हर चीज को साफ-सुथरे तरीके से रखें। अगर फर्नीशिंग ज्यादा हो जाये तो भी अफसोस ना करें। आप इसे समय के साथ ठीक कर सकते हैं। हाल-फिलहाल आपका ध्यान घर को रहने की एक सुविधाजनक जगह बनाने पर होना चाहिए।

शांति से काम करें
घर सेट करते समय शांति और समझौते से काम लेना बहुत जरूरी है। आपकी तरह ही आपके पार्टनर के लिए भी घर सजाना नई बात है। एक दूसरे की पसंद और आइडिया का सही तालमेल बिठाएं और दोनों के दिमाग से घर को एक शानदार और खास लुक दें। नवविवाहित जोड़ों के लिए घर सजाना नया है इसलिए आपको अपने पर्याप्त विचार रखने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications