Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
तकिए के कवर से बनाएं जाने वाले क्रिएटिव सामान
आपने घरों में अक्सर देखा होगा कि पेंट आने वाली बाल्टियों को बाथरूम में इस्तेमाल करते हैं और जब वहां वे पुरानी पड़ जाती हैं तो उनका गमला बना दिया जाता है। ऐसा ही कुछ क्रिएटिव काम आज हम आपको बताने जा रहे हैं लेकिन वह तकिए के लिए होगा।
जी हां, तकिए पिचक जाने के बाद उनका कोई काम नहीं रह जाता है और उनके कवर भी एक लिमिट के बाद इस्तेमाल करने के लिए सही नहीं रह जाते हैं।
ऐसे कवर को थोड़ी क्रिएटिविटी से घर के लिए ही दूसरा सामान बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि तकिए के कवर से क्या-क्या सामान बनाया जा सकता है:-

लिनेन नैपकिन: घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले लिनेन नैपकिन को बाहर से खरीद कर लाने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर में पड़े पुराने तकिए के कवरों को सही से काट लें और उन्हे किनारे से तुरप दें और आपका लिनेन नैपकिन तैयार हो जाएगा। बस आपको इतना ध्यान रखना होगा कि आकार, वर्गाकार होना चाहिए। ताकि वह भद्दा न दिखें।

बच्चों की ड्रेस: अगर आपके घर के फेदर लुक के तकिए के कवर बेकार पड़े हैं तो थोड़ा सा वक्त देकर उन्हे अच्छी सी ड्रेस के रूप में कट करें और सिल लें। इससे आपके बच्चे की ऐसी ड्रेस तैयार हो सकती हैं जिसे आप उसे गार्डन में खिलाते समय पहना सकते हैं जो गंदी होने पर आपको टेंशन नहीं होगी।

पैक करने वाले पेपर: तकिए के कवर काफी सुंदर-सुंदर होते हैं इनसे आप सामान को पैक करने वाले कवर बना सकते हैं जो कि टिकाऊ और कॉस्ट इफेक्टिव होगें। इन्हे आप काफी अच्छी तरह से सजा भी सकते हैं।

टोटे बैग: तकिए और कुशन के अलावा एक प्रकार के आरामदायक बैग होते हैं जिन्हे टोटे बैग कहा जाता है। तकिए के कवर में पुरानी रूई और कपड़ों को भरकर ये टोटे बैग बनाएं जा सकते हैं। बस इनकी सिलाई अच्छी तरह सफाई से करने की आवश्यकता है ताकि ये भद्दे न दिखें। आप इनहे मनचाहा शेप भी दे सकती हैं।
न्यूजपेपर रखने के काम: घरों में अखबार इधर-उधर पड़े रहते हैं आप इन कवर में अखबारों को रख सकती हैं। यहां तक कि कई तरह के पुराने सामान को भी इन कवर में रखकर आसानी से स्टोर किया जा सकता है ताकि वह भद्दा न लगे और सामान सुरक्षित भी बना रहें।

जानवरों का बिस्तर: घर में पले हुए जानवर के लिए आप तकिए के कवर का इस्तेमाल करें। इसे खोलकर सफाई से चारों किनारों से काटकर तुरप लें। इसे किसी बिस्तर पर बिछा दें, इससे जानवर को बैठने में गुदगुदा लगेगा और घर में भी गंदगी सी नहीं लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
