Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
कमरे की सफेद दीवारों को ऐसे बनाएं कुछ खास
घरों की सफेद दीवारें बेहद शांत सी दिखती हैं। क्रिएटिव लोगों के घरों की दीवारों पर आपको हमेशा कुछ न कुछ आर्टिस्टिक दिखेगा। सफेद दीवारों से घर और कमरे बड़े दिखते हैं, रोशनी ज्यादा आती है लेकिन आपको कुछ समय बाद खालीपन सा लगने लगता है। अगर आप अपनी सफेद दीवार में कुछ ब्यूटी जोड़ना चाहते हैं तो इनमें से कुछ क्रिएटिव काम कर सकते हैं।
READ: सर्दियों में घर के कमरों को सजाएं इन ब्राइट रंगों से
कमरे की दीवारों को आर्टवर्क, पुरानी तस्वीरों या डिजाइन से सजाएं। इससे आपको कमरे में नयापन भी लगेगा और रौनक भी आएगी। आइए सफेद दीवारों को जाने के कुछ टिप्स पर गौर फरमाएं:

पुरानी तस्वीरें: अपने घर की दीवारों को पुरानी तस्वीरों से सजाएं। आप चाहें तो कलर्ड फ्रेम ला सकते हैं या फिर यूं ही तस्वीरों को पेस्ट कर सकते हैं। इससे आपको बहुत मज़ा आएगा और आप लेटे -लेटे उन यादों को ताजा भी कर लेंगे।
पेंट ब्रश से करें कलाकारी: ब्रश और पेंट लें व दीवारों पर कुछ अच्छी सी डिज़ाइन पेंट कर लें। इससे दीवारों पर रौनक आ जाएगी और रूम में अच्छा सा लगेगा। जो भी बनाएं, वो बहुत पॉजीटिव होना चाहिए। रंगों और शेड का खास ख्याल रखें।

रंगों और फैब्रिक से करें सजावट: रंगों को मिक्स करके और फैब्रिक को मिलाकर आप डिजाइन तैयार करें। आप चाहें तो वेल्वेट पेपर पर रंग से कुछ तैयार कर सकते हैं। इस डिजाइन पर तस्वीरों को चिपका सकते हैं। इस तरह कुछ भी अलग और स्टाइलिश सा बन जाएगा।
वूडन बुक शेल्फ: अगर आप किताबों के शौकीन हैं तो दीवारों पर वूडन शेल्फ बनवा दें और इनमें किताबों को रखें। इससे आपका कलेक्शन भी तैयार हो जाएगा और दीवार पर भी कुछ क्रिएटिव काम हो जाएगा।

बोल्ड एस्सेसरीज: प्योर व्हाइट वॉल पर बोल्ड एस्सेसरीज को कोई नहीं बीट कर सकता है। आप मेटेलिक प्रिंट के कुशन को कमरे में रखें। एक्ट्रा लाइट लगाएं और बोल्ड कलर की एस्सेसरीज को स्टक करें।



Click it and Unblock the Notifications