Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
वास्तु दोष को कैसे दूर करता है फिश एक्वेरियम
आप सभी वास्तु दोष के बारे में थोड़ा बहुत जानते ही होगें। लेकिन क्या आपको पता है कि मछली का एक्वेरियम भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आपके घर में जो भी मछली घर हो, उसमें नौ मछलियां रखनी चाहिए न कि आठ। एक्वेरियम को रखने की जगह भी उचित होनी चाहिए। मछलियों को बार-बार एक से दूसरी जगह पर नहीं रखना चाहिए और उन्हे सिर्फ एक ही व्यक्ति के द्वारा भोजन देना चाहिए।

मछली के टैंक या जार को बिल्कुल साफ रखना चाहिए। फिल्टर्स, एरिएशन आदि बिल्कुल सही तरीके से चलने चाहिए। अगर आप अपने फिश एक्वेरियम को अच्छा और रंगीन रखना चाहते है तो उसमें कुछ प्रकार के आर्टिफिशियल प्लांट भी लगा सकते हैं।
वास्तु दोष का कारण ये एक्वेरियम आसानी से बन सकते हैं। इसलिए अगर आपको ये दोष दूर करने हैं तो आपको निम्न बातों पर विशेष रखना चाहिए:

1. घर में मछली को रखना शगुन होता है। मछलियां घर को बुरी नज़र से दूर रखती हैं। ऐसे में आप अपने घर में मछलियों को रखें।
2. ऐसा माना जाता है कि अगर आपके द्वारा पाली गई मछलियां प्राकृतिक मृत्यु मरती हैं तो आपके घर या ऑफिस की भी समस्याएं खतम हो जाती हैं।

3. मछलियों का पालन करने से घर और कार्यालय में काफी ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
4. जब आप थके हुए होते हैं तो इन मछलियों को देखने से दिमाग को आराम मिलता है और एक सुकून भरा वातावरण बन जाता है।

5. अगर आपको लगता है कि आपके घर या ऑफिस में परेशानियां आ रही हैं तो इसका मतलब है कि वास्तु दोष है। इसे मिटाने के लिये उस जगह पर फिश एक्वेरियम रखें। इससे समस्याएं भी सुलझेंगी और पैसा भी खूब आएगा।
6. मछलियों को दाना देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

7. मछलियां बहुत एक्टिव होती हैं जो हमें प्रोत्साहित करती हैं और हमारे अंदर उमंग भर देती हैं।

8. एक्वेरियम रखने से पूरे घर का वातावरण खुशनुमा रहता है। बुरी ऊर्जा का संचार नहीं होता है और रंगीन मछलियां आकर्षित करती हैं।
9. वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक फिश टैंक में ढ़ेर सारा पानी भरा जाता है जो भार को सही तरीके से बैलेंस करता है। भार को बैलेंस करन के लिये फिश टैंक को हॉल या वरांडा साउथ वेस्ट कोने में रख जाना चाहिये। जिससे घर में आने वाले हर इंसान की नजर उस पर पड़े।
10. चीनी फेंग शुई के मुताबिक, मछलियों को घर में रखने से ची नामक ऊर्जा आती है जो धन और स्वास्थ्य को बढ़ाती है।



Click it and Unblock the Notifications
