Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बेडरूम में कैसे करें फेंग शुई का प्रयोग
फेंग शुई टिप्स एक चाइनीज फिलास्फी सिस्टम से निकली हुई चीज़ है, जो कि ठीक वास्तु की ही तरह होती है। फेंग शुई जिंदगी में शांति भरती है इसलिये अगर आप फेंग शुई टिप्स को बेडरूम में अपनाएंगी तो आपको अच्छी नींद भी आएगी और घर में शांति भी बनी रहेगी। पर क्या आपको पता है कि बेडरूम में फेंगशुई का कैसे प्रयोग कर सकती हैं।
फेंगशुई का प्रयोग करना बिल्कुल भी कठिन नहीं है और इसे करने में काफी मजा भी आता है। आइये जानते हैं बेडरूम के लिये फेंग शुई टिप्स।

बिजली के आइटम ना रखें
अपन बेड रूम से सभी बिजली के आइटम हटा दें, चाहे वह टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप या कोई अन्य वस्तु ही क्यूं ना हो। यह एनर्जी को ब्लॉक करते हैं। इन्हें रखने से आपके मन का सुकून खतम होता है।

बेड रखने की दिशा
अगर बेड को दिवार के नजदीक सटा कर रख रहे हैं तो यह जरुर देख लें कि सिर के पीछे की दीवार काफी मजबूत हो। आपका सिर ना तो दीवार के कोने में हो और ना ही किसी अल्मारी के पीछे। इसके साथ ही सोते समय आपके पैर भी दीवार की ओर नहीं होने चाहिये। यह मृत्यु के समय की स्थिति होती है इसलिये कभी भी ऐसे ना सोएं।

बेड रूम के रंग
अपने बेड रूम को रंगों से भर दीजिये। मिट्टी से मिलते हुए रंग जैसे, चॉकलेट ब्राउन और सैंड कलर्स आदि अच्छे रंग है। अगर आप थोड़ा रॉमांटिक टच देना चाहती हैं तो, पिंक, रेड, मैजेंटा, लेवेंडर या कोरल ऑरेंज रंग का चुनाव भी अच्छा है।

आइना
रूम में ऐसा आइना लगाइये जिसमें आपका पूरा शरीर दिखे। अगर शीशा बेड के किनारे लगाया गया है और आप उसमें नहीं दिखाई दे रहे हैं तो कोई बात नहीं है। अगर आप बेड पर हैं और शीशे में साफ दिखाई दे रहा है , तो सोने से पहले उस शीशे को पूरा ढंक दें।



Click it and Unblock the Notifications
