Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
कैसे बनाएं घर की वार्डरोब को स्टाइलिश
अक्सर लोग अपने घर की अल्मारी को एक कूडे़ दान की तरह ट्रीट करते हैं। उनका जहां मन आता है वे वहीं पर कपड़े फेंक देते हैं। कपड़ों को किस तरह से तह लगा कर उसके सही स्थान पर रखा जाना चाहिये, यह काफी लोगों को नहीं पता। अगर आप अपने कपड़ों को यूं ही वार्डरोब में फेंक देगें तो आपका वार्डरोब बिल्कुल भी स्टाइलिश नहीं दिख पाएगा।
वार्डरोब में हमेशा धुले और प्रेस किये हुए कपड़े ही रखने चाहिये। आइये जानते हैं कुछ आसान से टिप्स जिसकी मदद से आप अपने वार्डरोब को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

वार्डरोब को ऐसे बनाएं स्टाइलिश
1. वार्डरोब में हमेशा साफ सुथरे कपड़े ही रखें। अगर आप एक कपड़ा दो बार पहनना चाहती हैं तो उसे वार्डरोब के एक किनारे टांग दें।
2. ऐसा वार्डरोब लें जिसमें छोटे छोटे अनेक ड्राअर्स बन हों, जिससे आप ज्यूलरी या फिर छोटे मोटे कपड़े आराम से रख सकें।
3. अगर आपके पास लकड़ी की वार्डरोब है तो उसे कभी कभार धूप में जरुर रखें। इससे उसके अंदर की नमी खतम हो जाएगी। उसके बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछे।
4. वार्डरोब में कपड़ों को कभी भी ठूंस कर नहीं रखना चाहिये, इससे वह अव्यवस्थित लगेगी। साथ ही जब भी आपको कोई विशेष कपड़े की जरुरत पडे़गी आप उसे ढूंढ नहीं पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
