Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रिसमस पर हाथों से बनाये जा सकने वाले 7 सजावटी सामान
हम में से अधिकाँश लोग साल के अंत का इंतज़ार करते हैं क्योंकि यह समय क्रिसमस और नए साल की खुशियाँ मनाने का होता है। इसी समय हम में से कुछ लोग क्रिसमस की चीज़ें और मिठाईयां बनाने में व्यस्त रहते हैं।
इस खुशी के मौसम में जहाँ चारों ओर उत्साह होता है उसी समय कुछ लोग हाथों से सजावटी सामान बनाने में व्यस्त रहते हैं। हाथों से सजावटी सामान बनाने में कुछ समय लग सकता है; हालाँकि इससे क्रिसमस में एक विशेष शोभा आ जाती है।
READ: क्रिसमस ट्री सजाने के बेहतरीन तरीके
यदि आप इस वर्ष क्रिसमस में अपने हाथों से सजावटी सामान बनाना चाहते हैं तो बोल्डस्काय पर हम आपको इस विषय पर कुछ आइडिया दे रहे हैं जिसका उपयोग आप कर सकते हैं। हाथों से बना हुआ क्रिसमस का सजावटी सामान बनाने में बहुत आसान और बहुत ही रंगबिरंगा होता है। दूसरी ओर उस खर्च के बारे में सोचिये जिसे आपने इस साल बचा लिया।
तो दोस्तों यदि आप अपने हाथों पर ग्लू लगाना चाहते हैं और अपने कपड़ों पर पेंट लगाना चाहते हैं तो आपको इन हैंडमेड (हाथों से बने हुए) सजावटी सामान के बारे में जानें जिससे आप अपने घर के हॉल को सजा सकते हैं। क्रिसमस के इस सजावटी बनाने के आसान आइडिया जानकार आप भी आश्चर्यचकित हो जायेंगे:

क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री बनाने के लिए आप ऑर्गेनिक क्ले का उपयोग कर सकते हैं। इस ट्री की तीन लेयर(परत) बनायें तथा सजाने के लिए अलग अलग रंगों का इस्तेमाल करें। यह एक बहुत ही आसान और होम मेड आइडिया है।

सांता क्लॉस
ऊन या जूट से सांता क्लॉस बनायें। जी हाँ, आपने सही सुना। आप विभिन्न रंगों का उपयोग करके अपना सांता क्लॉस बना सकते हैं। आप सफ़ेद मोज़े और धागे का उपयोग करके भी सांता क्लॉस बना सकते हैं।

पालना
घर पर छोटा झूला बनाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस से पवित्र परिवार की छोटी छोटी मूर्तियाँ बनायें। आप मिट्टी का उपयोग भी कर सकते हैं।

सांता के स्टॉकिंग्ज
सांता के स्टॉकिंग्ज पुराने या नए मोज़े से बनाये जा सकते हैं परन्तु ध्यान रहे कि वे अच्छी स्थिति में हो। केवल लाल रंग ही चुनें क्योंकि यह रंग क्रिसमस का प्रतीक होता है। मोज़े के किनारों पर विपरीत रंग से बो बनाकर बांधें (गाँठ बांधे) ताकि इसे घर में कहीं भी बाँधा जा सके।

स्टार ऑफ बैथलेहम
स्टार ऑफ बैथलेहम को स्ट्रॉ, घास या सफ़ेद ऊनी धागे से भी बनाया जा सकता है। हालाँकि इनमें से किसी एक का चुनाव करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास मुड़ने वाली वायर से बना हुआ स्टार बेस हो।

स्नो मैन
दो सफ़ेद मोज़े सिलें या उन्हें जोड़ें। आँखों के लिए और स्नो मैन के बटन के लिए चमकीले बटन का उपयोग करें। उसके चेहरे पर स्माइल बनाना न भूलें। आप अपने बच्चे के साथ मिलकर भी क्रिसमस के ये सजावटी सामान बना सकते हैं।

क्रिसमस की सजावट
क्रिसमस ट्री की सजावट की वस्तुएं बनाने के लिए आपको बहुत सारे ऊन या धागे, बीड्स और रंगबिरंगे कलर की आवश्यकता होगी। आप बेस (आधारभूत ढांचा) बनाने के लिए कार्डबोर्ड या थर्माकोल का उपयोग कर सकते हैं। इस साल क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए रेनडियर, क्रिसमस की पवित्र मूर्तियों और कैण्डीज़ का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
