Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं तो साथ में जरुर रखें ये 10 जरुरी चीज़ें
नए घर में जाने की खुशी आपके चेहरे पर साफ नज़र आ रही है। आप प्रवेश करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ों को जमा कर चुके हैं और भुगतान का चेक भी दे चुके हैं।
अब इतज़ार है तो बस उस सपनों से भरे घर में कदम रखने का। हंसते-मुस्कुराते आपने अपने सारे सामान को पैक कर लिया है किंतु क्या आपने इनमें उन जरूरी चीज़ों को भी जोडा है जिनकी जरूरत आपको अपने नए घर में पड़ने वाली है।
READ: अपने पहले घर की प्लानिंग कर रहे हैं तो पढ़े इसे
आपकी मदद करने के लिए हमने नीचे एक जरूरी चीज़ों की सूची तैयार की है। ये चीज़ें बहुत स्सती व किसी भी दुकान से खरीदी जा सकती हैं। कई बार ये हमारे घर में ही मौजूद रही हैं लेकिन हमें इनका ख्याल नहीं रहता।

1 रसोई से जुडी चीज़ें:
रसोई में इस्तेमाल होने वाले बरतनों के साथ एक कैन ऑपनर, तेज़ चाकू व लकडी के चम्मच को भी रखें। इन छोटी लेकिन जरूरी चीजों की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है।

2 औज़ार:
नए घर में मौजूद पुरानी कीलों को निकालने व अपनी वस्तुओं को टिकाने के लिए आपको पेचकश, हथौडा, टेप व पानों की जरूरत पड़ सकती है। आपको इन चीज़ों का सही इस्तेमाल भी आना चाहिए। वैसे बाज़ार में कुछ आधुनिक औजार भी उपलब्ध हैं।

3 पौधे:
यदि आप हरियाली के प्रेमी हैं और आपको अपने घर में पौधे लगाना अच्छा लगता है। तो घर में इन नन्हें-मुन्हों को रखने की जगह भी तय कर लें। पौधों का चयन अपने समय को ध्यान में रखकर करें।

4 किताबें:
बच्चों वाले घर में व साहित्य के शौक़ीनों के घरों में किताबों का होना लाज़मी है। किताबें केवल आपका मनोरंजन ही नहीं बल्कि जीवन से जुडी कई बातों को सीखाती हैं। कुछ गिनिचुनी किताबें आपके घर में आने वाले मेहमानों का दिल बहला सकती हैं।

5 बेकिंग सोडा व विनगर:
किराए के मकान में सफाई की उम्मीद करना बेकार है। यहां-वहां लगे जिद्दी दागों को मिटाने में बेकिंग सोडा व विनगर का मिश्रण आपकी मदद करेगा। घर की अन्य जरूरी चीजों को खरीदने के लिए कुछ पैसों को बचाकर रखें तथा पर्दों से अपने घर की शोभा बढ़ाएं।

6 रोशनी:
आपके नए अपार्टमेंट में रोशनी के तीन स्रोत होने चाहिए। कुछ अपार्टमेंटों में रोशनी के केवल एक या दो स्रोत होते हैं व मुश्किल की स्थिति में आपका घर अंधेर में डुब सकता है। आपके हॉल में कम से कम रोशनी के तीन स्रोत होने चाहिए क्योंकि हम अपना अधिकतम समय हॉल में बिताते हैं। रोशनी के साथ घर हवादार भी होना चाहिए चूंकि बदबूदार व अंधकार से भरे घर में कोई मेहमान आना पसंद नहीं करता है।

7 आरामदायक घर:
आपके नए घर में इतनी जगह होनी चाहिए कि आपका फर्नीचर उसमें आराम से फिट हो सके। आपका घर इतना भी बडा नहीं होना चाहिए कि आप उसे पूरा दिन साफ करते थक जाएं। थकान को मिटाने के लिए आप सोफे पर झपकी ले सकती हैं परंतु इससे आपको पूरा आराम नहीं मिलेगा। आपकी कमर की अकड़न यह सिद्ध करने के लिए काफी होगी।

8 एक्स्टेंशन कॉर्ड:
खुद के बनाए हुए नए घर में आपको शायद ही एक्स्टेंशन कॉर्ड की आवश्यकता पडेगी। लेकिन अगर मकान किराए का है और वहां अधिक स्विच बोर्ड नहीं है तो आपको एक से अधिक एक्स्टेंशन कॉर्ड की जरूरत पड सकती है। आज, ज्यादातर उपकरण बिजली पर चलते हैं और उन्हें चार्ज करने के लिए आपको अधित प्लगों की आवश्यकता होगी।

9 बॉक्स कटर व ब्लेड:
सामान को खोलने में होने वाली मुश्किल से निजात पाने के लिए अपने साथ एक बॉक्स कटर व ब्लेड जरूर रखें। इस तरह आपको यहां वहां तेज़ चाकू या छुरी को ढूंढने की जरूरत नहीं पडेगी। यह औज़ार इतना छोटा है कि आप इसे अपने पर्स में भी रख सकती हैं। बाद में पछताने से अच्छा है कि इस सलाह को पहले ही मान लिया जाए।

10 पैसे:
पैसों की जरूरत कभी भी पड सकती है। इसलिए अपने पास कुछ नकद राशि भी करें। कभी नए घर की कोई चीज़ काम ना करे या आपकी कोई चीज़ टूट जाए। ऐसी स्थिति में काम चलाने के लिए आपको एक अन्य विकल्प को खरीदने की आवश्यकता पड सकती है। यदि शिफ्टिंग के कारण आप खाना ना पका पाएं तब बाहर से खाना मंगवाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
