Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
घरेलू रद्दी से ऐसे बनाएं सुन्दर क्राफ्ट
इस आर्टिकल से आपको यह पता चलेगा कि आप उन बेकार चीज़ों से भी कितने काम के और सुन्दर वस्तु बना सकते हैं। यहाँ पर कुछ आसान और सुन्दर क्राफ्ट आईडिया बताये गए हैं जो आप खुद भी बना सकते हैं और बच्चों से भी ब
सारांश- क्या आप यह सोच रहे हैं कि घर में ना इस्तमाल होने वाले कुछ सामान को कैसे छांटा जाए? आपको इन उपायों का इस्तमाल करना चाहिए और उस सामान को इस्तमाल में लाना चाहिए।
क्या आपके घर में कई ना इस्तमाल होनी वाले वस्तु रखे हैं? क्या आप इनसे छुटकारा चाहते हैं? इनको हटाने से पहले यह ज़रूर सोचें कि क्या आप इनका सही इस्तमाल कर सकते हैं।
इस आर्टिकल से आपको यह पता चलेगा कि आप उन बेकार चीज़ों से भी कितने काम के और सुन्दर वस्तु बना सकते हैं। यहाँ पर कुछ आसान और सुन्दर क्राफ्ट आईडिया बताये गए हैं जो आप खुद भी बना सकते हैं और बच्चों से भी बनवा सकते हैं।
इन आईडिया से ना सिर्फ आपके घर का कचड़ा सही इस्तमाल में आएगा, आपके घर आने वाले मेहमान भी प्रभावित हुई बिना नहीं रह पाएंगे। तो अपने अंदर के कलाकार को बाहर लाने के लिए तैयार हो जाइये।

पुराने बोतल
क्या आप अपने स्टोर रूम में रखे इन पुराने बोतल को फेंकने वाले हैं? रुकिए आप इनका अच्छा इस्तमाल कर सकते हैं। पुराने बियर, शराब या स्पिरिट के बोतल को इकठ्ठा कर आप इन्हें पेंट कर सकते हैं और इनमें रस्सी बाँध कर आप इन्हें कैंडल होल्डर या घर में सजावट कर सकते हैं।

पुराने सीडी
क्या आपके ड्रावर में कई समय से पुराने सीडी पड़े हैं? इन्हें इकठ्ठा करें और आप इनसे कोस्टर, शीशे का फ्रेम (सीडी को तोड़कर शीशे के बॉर्डर पर चिपकाकर) आदि बना सकते हैं।
पुराने बेकिंग शीट
क्या आपने नयी बेकिंग शीट खरीदी है? पुरानी वाली फेंकने से पहले यह आईडिया लगाएं कि कैसे इसे इस्तमाल में लाया जा सके। बेकिंग शीट का इस्तमाल कर आप मैग्नेटिक स्टिक नोट तक बना सकते हैं। इनसे आप सजीले सर्विंग ट्रे, ज्वेलरी और मेकअप आइटम होल्डर भी बना सकते हैं।
पुराने वाइन कॉर्क
पुराने वाइन कॉर्क को इकठ्ठा कर इनसे सुन्दर पिक्चर फ्रेम बनाएं। आपको चाहिए रंग, ब्रश, अधूरा लकड़ी का फ्रेम, वाइन कॉर्क और चिपकाने के लिए ग्लू। फ्रेम को अपने हिसाब से कलर कर लें और इसे सूखने दें। हर कॉर्क को एक चौथाई भाग में काट लें और इन्हें हर रंग में रंग लें। इन्हें भी सूखने दें। फ्रेम के किनारों पर कॉर्क को ग्लू की मदद से चिपकाएं। आप कॉर्क को अपनी पसंद के पैटर्न में चिपका सकते हैं।
पुराने सोडा कैन
पुराने सोडा कैन को ना फेंके बल्कि अपने बच्चों को इनसे क्राफ्ट बनाने को कहें। इससे पेंसिल या पेन होल्डर बन सकता है। सबसे पहले कैन को अच्छी तरह से धो लें और सूखने दें। कैन के ऊपरी हिस्से को अच्छी तरह से काट लें। अब इसमें आप अपने पेन और पेंसिल रख सकते हैं। आप कैन को अपनी पसंद के स्टीकर से सजा सकते हैं।

पुराने अखबार
पुराने अखबार की मदद से आप कई आकार के गिफ्ट व्रैपर बना सकते हैं। अगर आपको बच्चों के लिए गिफ्ट व्रैपर बनाना है तो आप अखबार का कॉमिक सेक्शन चुन सकते हैं या अगर किसी फैशन पसंद दोस्त के लिए गिफ्ट व्रैपर बन रहा हो तो आप फैशन सेक्शन को काट सकते हैं।
पुराने टायर
कार के पुराने टायर को लें और अपने घर के गेराज या बालकनी में सुन्दर फ्लावर पॉट बना कर लटकाएं। पुराने इस्तमाल हुए टायर को पेंट करें। इसके बाद पेटूनिया या बेगोनियास को लें और इसे मिटटी की मदद से टायर की सतह पर लगाएं। इन टायर पर सबकी नज़र अपने आप ही खिंच जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications