Latest Updates
-
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब
इस क्रिसमस के लिए आधुनिक सजावट टिप्स
जैसे ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं वैसे ही पूरे विश्व में लोग क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस लेख में हम आपको क्रिसमस पर घर की सजावट करने के तरीके बताएँगे।
LAST DAY TODAY! Paytm 12/12 Cashfree Festival Get Upto 100% Cashback Across Site
पूरे विश्व में लोग सांता क्लॉज़ का स्वागत करने के लिए तैयारियां करते हैं और इस दौरान बच्चे बहुत खुश और उत्साह से भरे हुए रहते हैं। क्रिसमस खुशी, आनंद, मज़ा करने और बहुत कुछ करने का दिन होता है।
यह वह समय होता है जब आप अपने परिवार और मित्रों के के साथ प्यार और खुशियाँ बांटते हैं और उन लोगों को प्यार देते हैं जो पूरे वर्ष इन भावनाओं से दूर रहे। यह वह समय होता है जब आप अपने घर पर क्रिसमस की सजावट करते हैं। क्या आपने घर की सजावट के लिए प्लान बना लिया है?
क्रिसमस के समय आपके घर की सजावट अपनेपन से भरी हुई और स्वागतपूर्ण होनी चाहिए। इसलिए यहाँ क्रिसमस पर घर की सजावट करने के 7 तरीके बताये जा रहे हैं। आइये देखें:

1. डिज़ाइनर सेंटरपीस खरीदें:
यदि आप अपनी क्रिसमस की सजावट को सरल परन्तु फिर भी सुन्दर बनाना चाहती हैं तो अपने सेंटर टेबल पर डिज़ाइनर सेंटरपीस रखें। इसके लिए आप कांच की बोतल का उपयोग कर सकती हैं। इन्हें लाल, हरे और सफ़ेद रंगों से पेंट करें और इन पर सुनहरे बीड्स लगायें। इनकी गर्दन पर रिबिन लगायें और इस पर आप कागज़ से बने हुए सींग भी लगा सकती हैं ताकि यह सांता के रेनडियर की तरह दिखे।

2. क्रिसमस के गहने:
आप इन्हें खरीद भी सकती हैं परन्तु घर पर बनाना एक अलग बात होती है। अपने बच्चों को इस काम में लगायें और निश्चित ही वे इस काम को करने में आनंद महसूस करेंगे। इन गहनों को बनाने के लिए आप पेपर, ग्लिटर, रिबंस और अन्य कई चीज़ों का उपयोग कर सकती हैं। सजावट की छोटी छोटी चीज़ें बनायें और उन्हें क्रिसमस ट्री पर लटकाएं।

3. अपने फायर प्लेस को सजायें:
अपने फायर प्लेस को फूलों के हार और टहनियों तथा सजावट की अन्य वस्तुओं से सजाएँ। अपने घर को पूर्ण रूप से प्राकृतिक रूप देने के लिए आप संतरे या नीबू की शाखाओं का उपयोग कर सकती हैं। यह न केवल दिखने में सुंदर होगा बल्कि इसकी सुगंध से आपका घर और अधिक स्वागतपूर्ण लगेगा।

4. अपने घर को अच्छी सुगंध से भरें:
क्रिसमस के समय जब भी आपके घर मेहमान आये तो उनका स्वागत सुगंध से करें इससे वे अपनापन और खुशी महसूस करेंगे। जी हाँ, यह ताज़ी फ्रूट केक की खुशबु भी हो सकती है। आप ओवन में केतली रखकर उसमें संतरे के फूल और लौंग उबालने भी रख सकती हैं। यह सुगंध आपको सीधे नॉर्थ पोल (उत्तरी ध्रुव) पर ले जायेगी।

5. घर के मुख्य द्वार को सजाएँ:
यदि आप अपने घर के प्रवेश द्वार को फूल, मालाओं आदि से सजायेंगे तो आपके घर की सजावट और अधिक सुंदर दिखेगी। खम्बों को सजाने के लिए हरे फर्न का उपयोग करें और इसमें सुनहरे और लाल बॉल लटकाएं। इसके अलावा आप फेरी टेल का एहसास जगाने के लिए फेरी लाइट्स भी लगा सकती हैं।

6. अपने टेबल को सजाएँ:
क्रिसमस अपनों के साथ मिलने का एक अवसर होता है और यह अच्छे खाने के साथ ख़त्म होता है। क्रिसमस के लिए खाना बनांते समय आपको टेबल सजाते समय उसमें अपनेपन का एहसास डालना चाहिए। टेबल और कुर्सियों को सफ़ेद कपडे से ढंकें। इसके अलावा सजावट के लिए लाल और सुनहरे बॉल्स का उपयोग करें। सुगंध वाली मोमबत्तियां लगाकर रोमांटिक माहौल न बनायें।

7. सीलिंग (घर की छत) को सजाएँ:
इसके बिना आपके घर की सजावट पूरी नहीं होगी। आप सीलिंग को सजाने के लिए क्रिसमस बॉल्स का उपयोग कर सकते हैं। क्रिसमस की सजावट की सामग्री लें और उसे छत से लटका दें। आप चमकीले विंड चाइम्स भी लगा सकती हैं और जब इनकी आवाज़ होगी तो यह बड़ा मोहक लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications