Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन चीज़ों से बनाइये घर के लिये पर्दे
घर की सजावट में पर्दों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इनकी मौजूदगी से घर की दीवारों, दरवाजे-खिड़कियों और फर्नीचर सभी की शोभा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं पर्दे कमरो के पार्टिशन और प्राइवेसी को बनाये रखने में भी मदद करते हैं।
घर में पर्दे लगाना बहुत आसान है फिर चाहे तो आप किसी फर्निश्सिंग की दुकान से आप ले सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी माँगा सकते हैं। लेकिन यह दोनों ही आपको बहुत महंगे पड़ेंगे। लेकिन अगर आप खुद पर्दें बना लेंगी तो यह सस्ता पड़ेगा।
READ: घर के पर्दों को ऐसे करें साफ
घर में भी पर्दे बनना आसान नहीं है पहले आप कपड़ा खरीदेंगे फिर उसकी नाप लेंगे तब आप अपने पर्दे बना पाएंगे। यह सब कितना थका देने वाला है। तो चलिए इसे थोड़ा आसान बनाते हैं और आपको सस्ते कपड़े के पर्दे कैसे बनेंगे वह बताते हैं।
READ: सर्दियों में घर को सजाएं खास रंग के पर्दो से
आज हम आपको कुछ ऐसे ही कपड़ों के बारे में बताने जा रहें हैं। जिन से आप सस्ते और आसानी से घर बैठे पर्दे बना सकती हैं। इसके लिए आपको बहार से महंगा कपड़ा खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही कपड़ों के बारे में।

साड़ी
अगर आपके घर में पुरानी साड़ियां हैं और आप उनका इस्तेमाल नहीं करती हैं तो आप इनका पर्दे बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। सिल्क साड़ियों से बने पर्दे घर को बहुत ही आकर्षक लुक देगा। लेकिन सिंगल टोंड शिफॉन की साड़ी पर्दों के लिए सबसे अच्छी हैं क्योंकि यह घर के फर्नीचर से मिक्स एंड मैच हो जाएंगी।

दुपट्टा
सलवार कमीज के साथ मिलने वाले दुपट्टे अक्सर सलवार कमीज के ख़राब हो जाने के बाद भी अच्छे से रहते हैं। इन्हे आप घर में पर्दे बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि यह कई सारे रंगो और शेड्स में आते हैं।

स्टॉल्स
स्टॉल्स ज्यादातर एक ही रंग के होते हैं जिन्हे हम गाउन और साड़ी के साथ पहनते हैं। इन्हे आप दूसरे पर्दों के साथ मिला कर पुराने पर्दों को और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपके पास बहुत सारे स्टॉल्स होने चाहिए।

चादरे
पुरानी चादरों से आप घर के लिए सबसे सस्ते पर्दे बना सकती हैं। आप दो से तीन चादरों को मिक्स करके नए पर्दे बना सकती हैं।

कपड़े के अस्तर
अगर आप अपने घर को कंट्री साइड सम्मेरी लुक देना चाहते हैं जिससे घर में धुप और रौशनी अच्छे से आये। तो आप अपनी ड्रेस के अस्तर का इस्तेमाल पर्दे बनाने में कर सकती हैं।

मेज़पोश
अगर आप सोच रही हैं कि क्रोशिया के पर्दे कैसे लगेंगे? तो ये काफी आर्टिस्टिक लुक देंगे आपके घर को।



Click it and Unblock the Notifications
