Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इन 10 चीजों से करें दिवाली में घर की सजावट, घर को बनाएं सबसे अलग
दिवाली आते ही सबसे पहले शुरु होती है घर की साफ-सफाई और सफाई के बाद नंबर आता है घर की सजावट काअगर आप अपने घर के वही पुराने ओल्ड लुक से बोर हो चुकी हैं तो इस दिवाली अपने घर को दीजिए एक ट्रडिशनल न्यू लुक। दिवाली को कुछ ही दिन बाकी हैं। पूरे देश में उत्साह का माहौल है।
इंटीरियर को बदलने के लिए मार्केट में कुछ नए प्रोडक्ट्स आए हैं। इनमें क्रिस्टल, मल्टी कलर्ड स्टोन, पर्ल वर्क आदि चलन में हैं। आज हम आपको दिवाली के मौके पर घर को कैसे सजाएं, किस तरह की लाइट लगाएं, इन चीज़ों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानें, इस दिवाली कैसे करे घर रोशन और क्या है ट्रेंड में।
इस दिन की सबसे ज्यादा खास बात ये होती है कि आपका घर कितना अच्छा सजा हुआ है। आपको अपने घर के लिए सजावट का सामान भी अच्छा है लाना चाहिए। आइए जानते है कि वो कौन से तरीके है जिनको अपनाकर आप अपना घर दिवाली में सजा सकते है।

फूलों से सजावट
घर को ज्यादा फूलों से सजाने की बजाएं आप एक या दो लड़ियों को घर के दरवाजे पर लगा दें। इससे आपके घर को सिंपल के साथ-साथ फेस्टिवल डेकोरेशन भी मिल जाएगी।

रंगोली
घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से घर तो सुंदर लगता ही है, आने वाले मेहमान भी इसे देखकर बेहद खुश हो जाएंगे। वैसे तो आप पारंपरिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल कर अपने हाथों से रंगोली बना सकती हैं। लेकिन अगर आप ये नहीं कर सकतीं तो बाजार में एक से बढ़कर एक रेडीमेड रंगोली भी मौजूद है जिनका आप इस्तेमाल कर सकती हैं। एंट्रेंस के साथ ही लिविंग रूम के सेंटर में भी रंगोली बनाकर घर की शोभा बढ़ायी जा सकती है।

कार्नर को दीए से सजाएं
ये तो आप भी मानेंगी कि सिर्फ घर की लाइटें बदल देने से ही घर का पूरा लुक चेंज हो जाता है। और इसमें दिए अहम रोल अदा करते हैं। ऐसे में इस दिवाली पर घर को सजाने के लिए आर्टिफिशियल लाइट्स की जगह दीयों का इस्तेमाल करें। और घर के हर एक कार्नर को दीए से सजाएं।

तोरण और कंदील
घर के मुख्य द्वार के साथ ही हर कमरे के दरवाजे पर तोरण लगाएं। इसके लिए आप पारंपरिक पत्तों और फूल के तोरण का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर बाजार में मिलने वाले डिजाइनर तोरण का भी इसके साथ ही घर के मेन हौल को सजाने के लिए कंदील का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैंडल डेकोरेशन
आजकल तो बजार में कई तरह की कैंडल मिल जाती है। आप उससे घर को डिफरेंट और सिंपल लुक दे सकती हैं। इन कैंडल को आप खिड़की और छतों पर सजा सकती हैं।

टी लाइट्स का करें इस्तेमाल
रंगीन कांच के कंटेनर में टी लाइट्स रखकर उसे ड्राइंग रूम और डाइनिंग रूम की सीलिंग से लटका दें। इससे किसी के इनसे टकराने का खतरा भी नहीं रहेगा और ये घर को बेहद सुंदर लुक भी देंगे।

ऐसे सजाएं प्रवेश द्वार
दीपावली पर रंगोली तो बनती ही है। हर बार फूलों या रंगों की रंगोली से अगर बोर हो चुके हैं तो इस बार क्रिस्टल और बीड्स की रंगोली बना कर देखें। ये बिल्कुल अलग दिखेगी। मार्केट में रेडीमेड रंगोलियां भी उपलब्ध हैं। वैसे, चाहें तो घर पर खुद भी बना सकते हैं। इसमें दीपक और गणेश जी की मूर्ति सजा सकते हैं।

पेपर लालटेन
दिवाली में कई तरह के सामान मार्कट में मिलते है। इन्ही में से एक है पेपर लालटेन। पेपर लालटेन से आप अपने घर को सजाएं। ये दिखने में तो खूबसूरत होती ही है साथ ही घर में रौशनी भी बिखेरती है।

फ्लोटिंग मोमबत्ती़
आपके पास एक और बेहतरीन ऑप्शन है आप चाहें तो इस दिवाली में फ्लोटिंग मोमबत्ती का भी सहारा ले सकती है ये आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देगी।

इलेक्ट्रिक लाइट्स
इलेक्ट्रिक लाइट्स आजकल मार्केट में उपलब्ध है। इन लाइट्स से आप अपने घर की सजावट कर सकते है। इन लाइट्स में आपको कई सारी वैराइटी भी मिल जाएगी जिनसे आपका घर चमक जाएगा



Click it and Unblock the Notifications
