Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
ओणम के लिए 10 स्पेशल पोक्कलम डिजाइन, जो छू ले सभी का दिल
केरल का सबसे बड़ा त्यौहार, ओणम आने वाला है। कहा जाता है कि इस दिन राजा बाली अपनी भूमि का दौरा करने और अपनी प्रजा को देखने आते हैं। इस अवसर पर घरों में पकवान बनाये जाते हैं, घर को सजाया जाता है और पोक्कलम बनाया जाता है।
शायद उत्तर भारत के लोगों को पोक्कलम के बारे में जानकारी न हो, तो आइए हम बताते हैं। पोक्कलम, फूलों से बनाई जाने वाली रंगोली होती है जो हर किसी के घर के सामने बनाई जाती है जो ओणम मनाते हैं।
हर वर्ष लोग अपने घर को अलग पोक्कलम डिजाइन से सजाना चाहते हैं।
आइए इस बार पोक्कलम के लिए हम आपको दस डिजाइन के बारे में बताते हैं जो घर के द्वार पर बहुत ही सुंदर लगेगी-

एल्लेप्पे पोक्कलम
यह पोक्कलम, समुद्र के बैकवॉटर दृश्य को दर्शाती है जोकि वहां के परिवेश को बयां करती है। आप इसे अपने द्वार पर बनाये जोकि सभी को अच्छी लगेगी।

कथकली पोक्कलम
इस प्रकार के पोक्कलम में आपको बीच में कथकली चेहरा बनाना होगा और इसके बाद आप आसपास दूसरी डिजाइन बना दें। जितना बड़ा पोक्कलम बनाना हो उसी हिसाब से चेहरा बनाना पड़ेगा।

3डी फूल
फूलों को 3डी लुक में डेकोरेट करें। इसके लिए आपको फूलों कर परत बिछानी होगी ताकि वो हर तरफ से ऊंचे दिखाई दें।

कॉर्नर पोक्कलम
यह साधारण सा पोक्कलम, आप किसी भी कमरे के कोने में बना सकते हैं जो कि कोने को भर देगा और कमरे में रंगत ला देगा। इसे ड्राईंग रूम में बनाना सबसे सही रहेगा।

मोज़ेक पोक्कलम
इस प्रकार के पोक्कलम को मोज़ेक के आकार में बनाएं जो कि बहुत ही अच्छा दिखेगा। ये पांरपरिक डिजाइन से थोड़ा हटकर दिखता है। साथ ही मोज़ेक की तरह इल्युशन क्रिएट करता है।

लैम्प पोक्कलम
इस प्रकार के पोक्कलम के आसपास लैम्प या दियों को सजाएं और बीच में एक बड़ी लैम्प को रखें। इससे कमरे में या बाहर रौनक लगेगी और रात में भी ये सुंदर दिखेगा।

ज्यामितीय पोक्कलम
यह ज्यामितीय आकार का पोक्कलम होता है। आप इसे घर या बरामदे के बीच में बनाएं क्योंकि इसे बड़े आकार में बनाया जाता है जोकि स्क्वॉयर से मिलकर बनता है।

माला पोक्कलम
छोटी-छोटी मालाएं बना लें। इससे पोक्कलम को सजाएं। इस तरह के पोक्कलम को बनाने में कम समय लगता है और सफाई से भी बन जाता है।

तितली पोक्कलम
आप इस तरह की पोक्कलम डिजाइन में फूलों से ही एक तितली बनाएं। आप चाहें तो अनेक तितली भी बना सकते हैं।

फाख्ता और डॉल्फिन पोक्कलम
फाख्ता और डॉल्फिन दोनों ही शांति का प्रतीक होते हैं। आप इन्हें पोक्कलम के बीच में सफेद फूलों से बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications