Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन 7 उपायों से मिनटों में चमकेगा आपका किचन
महिलाओं का अधिकतर समय अपने किचन को बेहतर बनाने और उसकी साज-सज्जा में बीतता है। किचन को सजाने में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें होम डेकोर की चीजें इस्तेमाल ना करें।
महिलाओं का अधिकतर समय अपने किचन को बेहतर बनाने और उसकी साज-सज्जा में बीतता है। किचन को सजाने में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें होम डेकोर की चीजें इस्तेमाल ना करें।
Swiggy Food Coupon Code: get Upto 20% Off on your Orders
इसके बजाय, किचन से जुड़ी चीजों को ही किचन के डेकोरेशन में इस्तेमाल करें। यह गलत धारणा है कि किचन को अनूठी बनाने के लिए महंगे आइटम्स इस्तेमाल करना ज़रूरी है।
कुछ देर लगाएँ और एक परफेक्ट किचन बनाने के लिए कुछ इनोवेटिव करें। अपने किचन को कैसे चमकाएँ इसके लिए हम इस आर्टिकल में पढ़ेंगे। इनका इस्तेमाल निश्चित ही आपके किचन को बदल कर रख देगा।

1. अनूठे कप और प्यालों का इस्तेमाल
किचन में विजिटर्स का ध्यान सबसे ज्यादा किचन वेयर्स पर जाता है जैसे कि कप, प्याले, सौसर और प्लेट्स आदि। सामान्य डिज़ाइन के बजाय इनकी कुछ अनूठी डिज़ाइन लेकर आए और लोगों का ध्यान आकर्षित करें। यदि आपको आस-पास की दुकान पर ये नहीं मिलते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदें।

2. स्टोरेज कंटेनर्स
ऐसे जार इस्तेमाल ना करें जो कि अन्य चीजों के साथ आते हैं। अलग-अलग आकार और डिज़ाइन के जार काम में लें। इससे किचन ज्यादा व्यस्थित और जचा हुआ लगेगा। स्पाइस जार इसका शानदार उदाहरण हैं।

3. डिज़ाइनर डिनर सेट्स
किचन को सजाने में डिज़ाइनर डिनर सेट्स को नकारा नहीं जा सकता है। ब्रांडेड कंपनियों के सेट इस्तेमाल करें। यदि आपकी किचन का कोई विशेष कलर थीम नहीं है तो दीवारों के कलर से विपरीत कलर के सेट्स लें। इन्हें बेहतरीन तरीके से जमाएँ।

4. एक थीम बनाएँ
हर अच्छी लगने वाली चीज खरीदने के बजाय कोई थीम निर्धारित करें और उस थीम और कलर के अनुसार चीजें खरीदें। इससे कम समय में ही आपका किचन अच्छा लगने लगेगा। अपने किचन को चमकाने का या एक रचनात्मक तरीका है।

5. एक शो पीस रखें
अपने किचन को आर्ट गैलरी ना बनाएँ, इसके बजाय, आप एक ऐसा सजावटी आइटम रख सकती हैं जो कि आने वालों की नज़रों को भा जाये। महंगी चीजों की कोई आवश्यकता नहीं है। एक फूलदान ही इस काम के लिए काफी है।

6. दीवारों का कलर
आपका किचन लाइट कलर से ज्यादा आकर्षक लगेगा। इससे जगह ज्यादा लगेगी। यदि आपको लगता है कि दीवारें जल्दी गंदी हो रही हैं तो वाशेबल पेंट इस्तेमाल करें। यदि आपकी कोई कलर थीम है तो इसके अनुसार प्लान करें।

7. फर्नीचर और अलमारियाँ
किचन का फर्नीचर और अलमारियाँ खरीदने से पहले थोड़ी रिसर्च करें। आपके किचन के अनुसार जो सूट करे वो खरीदें। अलमारी या सन्दूक जो आप खरीदें उसमें सामान रखने की पूरी जगह हो, ताकि किचन बिखरा सा ना लगे। ये किचन को चमकाने का एक क्रिएटिव आइडिया है।



Click it and Unblock the Notifications
