Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
इस दीवाली खुशियों को दोगुनी कर देंगें रंगोली के ये डिज़ाइन
वैसे तो दीवाली रोशनी का त्योहार लेकिन इस अवसर पर रंग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर रंगों और फूलों से घर की सजावट की जाती है। रंगोली बनाकर भी हम दीवाली का उत्सव मनाते हैं।
रंगोली शब्द रंग से बना है जिसका मतलब होता है आवली जोकि एक रेखा और पैटर्न होती है। भारत में प्राचीन समय में घर को सजाने और उत्सव मनाने के लिए रंगोली बनाई जाती थी। उस समय पर लोग अपने घरों के दरवाज़े पर रोज़ चावल के आटे से रंगोली बनाया करते थे।

समय के साथ ये प्रथा धुंधला गई और अब देश के कुछ ही हिस्सों में ऐसा किया जाता है। लेकिन आज भी त्योहारों और अन्य खास मौकों पर रंगोली बनाने की प्रथा है।
रंगोली और काफी शुभ माना जाता है और कहते हैं कि रंगोली बनाना देवी महालक्ष्मी को अपने घर में आमंत्रित करना है। रंगोली में प्रयोग होने वाला पाउडर चावल के आटे, चॉक पाउडर और प्राकृतिक रंगों से बनता है।
वैसे तो रंगोली ऊंगलियों से बनाई जाती है लेकिन अब इसे बनाने के लिए स्टेंसिल और अन्य तरह की चीज़ें उपलब्ध हैं। रंगोली के कुछ डि़जाइनों पर एक नज़र डालते हैं जिन्हें आप इस दीवाली बना सकते हैं।

पारंपरिक रंगोली
पारंपरिक रंगोली चावल के आटे और सफेद चॉक के पाउडर से बनती है। अगर आपके पास रंग नहीं हैं तो आप इससे भी रंगोली बना सकते हैं। ये डिजाइन लाइन और डॉट्स द्वारा बनाई जाती है। ये काफी आसान है।

एब्सट्रैक्ट रंगोली
अगर आप इस दीवाली अपने मेहमानों को खुश करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की रंगोली बनानी चाहिए। इसमें चमकीले रंगों से अनोखा डिजाइन बनाया जाता है। एक बड़ा सा फूल और उसके आसपास चमकीले रंग किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं।

ईश्वर की रंगोली
इसमें आप अपनी पसंद के देवी-देवता की तस्वीर को रंगोली में उतार सकते हैं। वैसे तो भगवान गणेश के चित्र की रंगोली बनती है लेकिन आप अपनी मर्जी से किसी भी देवी-देवता का चित्र बना सकते हैं।

आसान शुरुआती रंगोली
ये रंगोली काफी आसान और सरल होती है। अगर आपके पास जगह की कमी है तो आप ये रंगोली बना सकते हैं। चॉक पाउडर या रंगों की मदद से हाथ से इस रंगोली को बनाया जा सकता है।

फूलों से बनी रंगोली
अगर आप रंगों से रंगोली नहीं बना पा रहे हैं तो आप फूलों की रंगोली भी बना सकते ळैं। बाज़ार में कई रंगों के फूल मिलते हैं जिनसे आप आसानी से पैटर्न बना सकते हैं। अलग-अलग फूलों से काफी सुंदर रंगोली बनाई जा सकती है।

ज्योमितीय रंगोली
ये डिजाइन काफी आकर्षित लगता है। इसमें रेखाओं और ज्यामितीय डिजाइन से रंगोली बनाई जाती है। इसमें आप दीये का प्रयोग भी कर सकते हैं।

मोती और बीड्स से बनी रंगोली
अगर आप शानदार रंगोली बनाना चाहते हैं तो मोतियों और बीड्स कर इस्तेमाल करें। एक पैटर्न बनाएं और फिर उसमें रंग भरें। अब बीड्स, मोती और रंग-बिरंगे स्टोंस का प्रयोग करें।

रंगीन चावलों से बनी रंगोली
कच्चे चावलों को रंग में मिलाकर आप ये रंगोली बना सकते हैं। चावलों को काफी शुभ माना जाता है इसलिए त्योहारों पर इसका प्रयोग शुभता को और बढ़ा देता है। इस रंगोली में आप चावलों से गणेश जी की तस्वीर बना सकते हैं।

बॉर्डर रंगोली
अगर आपके घर में जगह की कमी है तो आप ये रंगोली बना सकते हैं। दरवाज़े पर रंगों से लाइन बनाकर आप उसे सजा सकती हैं। इससे में घर में त्योहार का वातावरण रहता है। इसमें आप दीया भी लगा सकते हैं।

आधी रंगोली
शहरों में इस तरह की रंगोली बनाई जा सकती है। ये कम जगह लेती है और इसके डिजाइन से लग्ज़री का अहसास भी होता है।

मोर की रंगोली
हिंदू धर्म में मोर को अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही मोर काफी खूबसूरत भी होते हैं। दीवाली पर मोर के डिजाइन भी बहुत लोकप्रिय रहते हैं। चमकीले रंगों और ज्यामितीय डिजाइन से आप मोर का डिजाइन बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
