Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आपके घर को सजाएंगे ये स्मार्ट सोफे
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कौन से स्टाइलिश सोफे आपके घर को सजाने में करेंगे मदद।
सोफा न स़िर्फ हर घर की ज़रूरत है, बल्कि इससे आप अपने आशियाने का मेकओवर भी कर सकती हैं। बाज़ार में उपलब्ध सोफा की ढेरों वैरायटी में से आप अपनी पसंद और कमरे की साइज़ के मुताबिक स्टाइलिश सोफा ख़रीदकर अपने ड्रीम होम को न्यू लुक दे सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कौन से डिजाइनर सोफे आपके घर की सुंदरता में लगा सकते हैं चार चांद।

1-एल शेप भी है अच्छा ऑप्शन
आपके घर को डेकोरेट करने के लिए एल शेप का सोफा भी अच्छा ऑप्शन हैं। ये न स़िर्फ स्टाइलिस्ट दिखता है, बल्कि जगह भी कम लेता है। टिपिकल सोफा की बजाय ये आरामदायक और फ्लेक्सिबल भी होता है। साथ ही इस पर ज़्यादा लोग एडजस्ट भी हो सकते हैं। इन दिनों बाज़ार में एल शेप सोफा के ढेर सारे डिज़ाइन्स उपलब्ध है। इसलिए आप अपने घर की जगह और बजट के मुताबिक ये सोफा खरीद सकती हैं।

2-दीवान भी है बेहतर विकल्प
अगर आप बेडरूम के लिए सोफा ख़रीदने की सोच रही हैं, तो नॉर्मल सोफा की बजाय दीवान आपके लिए बेस्ट रहेगा। ये बेंच की तरह होता है यानी इसके पीछे सपोर्ट नहीं रहता। बैठने के साथ ही आप इसमें कपड़े, बेडशीट, एक्स्ट्रा कपड़े भी स्टोर कर सकती हैं। इसमें ऊपर की सीट हटाने पर अंदर स्टोरेज की व्यवस्था होती है।

3-सिंगल सिटर का विकल्प
आपका कमरा अगर बहुत छोटा है, तो बड़े साइज़ का सोफा ख़रीदने से आपको बचना चाहिए। छोटे कमरे में कंफर्टेबल सीटिंग अरेंजमेंट के लिए स्टाइलिस्ट सिंगल सिटर सोफा बेहतरीन विकल्प है। कमरे के कॉर्नर स्पेस का उपयोग करने के लिए आप वहां भी डिज़ाइनर सिंगल सिटर सोफा रख सकती हैं। वैसे छोटे कमरे में मेहमानों के बैठने के लिए स्लिम सिंगल सिटर सोफा की बजाय आप एक छोटी कॉफी टेबल और चेयर भी रख सकती हैं।

4-सोफा कम बेड
अगर आपके घर में अक्सर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है या फिर आपका घर छोटा है तो, नॉर्मल सोफा की बजाय सोफा कम बेड बेहतरीन विकल्प होगा। वैसे भी अब थ्री सिटर टिपिकल सोफा कम ही पसंद किया जाता है। मेट्रो सिटिज़ में कमरे छोटे होने के कारण सोफा कम बेड ज़्यादा पसंद किया जाता है । इसलिए आपके लिए ये बेहतर विकल्प हो सकती है।

5-दिखाएँ अपनी क्रिएटिविटी
अगर आप अपने घर में कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं। तो मल्टी सिटर सोफा के दोनों साइड डिफरेंट डिज़ाइन का सोफा रखें या फिर मल्टी सिटर और सिंगल डिज़ाइन को एक जैसा ही रहने दें और सिटिंग एरिया में उसके आसपास डिफरेंट स्टाइल में चेयर अरेंज करें। आप चाहें तो उस एरिया को आकर्षक बनाने के लिए कुछ डेकोरेटिव आइटम्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
