Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कम बजट में करनी है क्रिसमस की सजावट, तो यह हैं अफोर्डेबल लाइटिंग ऑप्शन्स
क्रिसमस बस आने को ही है और हम सभी अभी से इसकी तैयारियों में जुट चुके हैं। आमतौर पर, क्रिसमस पर क्रिसमस से लेकर पूरे घर को सजाया जाता है। क्रिसमस डेकोरेशन में एक अहम् रोल होता है लाइटिंग का। आप भी क्रिससम लाइटिंग के लिए अगर कुछ बेहतरीन व अफोर्डेबल ऑप्शन की तलाश में हैं तो ऐसे में एक बार यह लेख अवश्य पढ़ें। आज इस लेख में हम आपको क्रिसमस पर अफोर्डेबल लाइटिंग के कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं-

स्नोफ्लेक्स लाइट Snowflakes Light
अगर आप अपने घर में एक क्रिसमस फील एड करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको स्नोफ्लेक लाइट्स में इनवेस्ट करना चाहिए। इन लाइटिंग को आप सिर्फ क्रिसमस ट्री के उपर ही नहीं, बल्कि बालकनियों से लेकर गार्डन, कैफे और अन्य एरिया को भी डेकोरेट कर सकते हैं। स्नोफ्लेक्स लाइट करीबन चार मीटर लंबी होती है।

ब्लॉसम फ्लावर स्ट्रिंग लाइट्स Blossom Flower String Lights
फूलों का अपना एक अलग ही चार्म होता है, वह आपके घर में एक फ्रेशनेस लेकर आता है। लेकिन अगर लाइटिंग में भी फ्लावर एसेंट को शामिल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप फ्लावर स्ट्रिंग लाइट्स में इनवेस्ट करें। यह एक फेयरी लाइट्स की तरह नजर आती हैं और आपके घर को बेहद ही खूबसूरती के साथ रोशन करती हैं। इसमें ब्लॉसम फ्लावर का आकार लगभग 3 सेमी होता है जिसमें 16 टुकड़े तार में होते हैं।

स्टार लाइट्सStar Curtain Lights
स्टार लाइट्स पिछले कुछ समय से काफी पसंद की जा रही हैं और आप भी इसे अपने क्रिसमस डेकोर का हिस्सा बेहद आसानी से बना सकते हैं। ये स्टार लाइट्स 8 अलग-अलग लाइटिंग मोड्स के साथ आती हैं, जिनमें कॉम्बिनेशन, इन वेव्स, सीक्वेंशियल, स्लो-ग्लो, चेजिंग या फ्लैश, स्लो फेड, ट्विंकल या फ्लैश और स्टेबल ऑन शामिल हैं। अपनी पसंद के मोड चुनने के लिए आप एडॉप्टर के निचले बटन को दबा सकते हैं और बस आपका घर बेहद ही खूबसूरती के साथ रोशन होगा।

क्रिस्टल बबल फेयरी लाइट्स Crystal Bubble Fairy Lights
अगर आप क्रिसमस में एक स्टेटमेंट तरीके से लाइटिंग करना चाहती हैं तो ऐसे में क्रिस्टल बबल फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें। यह आपके घर को एक रॉयल लुक देते हैं। घर के अलावा ऑफिस व रेस्तरां में इस तरह की लाइटिंग काफी अच्छी लगती है।

वुडन हाउस स्ट्रिंग लाइट्स Wooden House String Lights,
इस स्ट्रिंग लाइट में 10 घरों की एक लाइन है, जो देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगती है। अगर आप एनर्जी सेविंग करते हुए क्रिसमस पर लाइटिंग करना चाहते हैं तो ऐसे में वुडन हाउस स्ट्रिंग लाइट्स का इस्तेमाल करें। इन लाइट्स का इस्तेमाल करने से काफी कम ऊर्जा की खपत होती है। आप इसे आसानी से हैंग कर सकते हैं या फिर क्रिसमस ट्री के चारों ओर या फिर गार्डन एरिया में इस लाइट्स का इस्तेमाल करें।

फेयरी स्ट्रिंग लाइट्स
ये छोटे माइक्रो मिनी-एलईडी बैटरी द्वारा चलती हैं। इसमें एक तार में कई बहुत छोटे एलईडी बल्ब लगे होते हैं। आप इन्हें क्रिसमस ट्री के चारों ओर रैप कर सकते हैं या फिर मैसन जार में भी इसे रखकर अपने घर को सजा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
