Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
अपने होम डेकोर में शामिल करें मिरर, मिलेंगे यह 3 लाभ
घर को सजाते समय अक्सर लोग तरह-तरह के होम डेकोर आइटम्स या डेकोरेटिव पीसेस को खरीदना व इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यह सच है कि इन डेकोरेटिव आइटम्स की मदद से आपका घर खूबसूरत लगता है। लेकिन इन्हें घर में रखने के लिए आपके पास पर्याप्त स्पेस होना भी जरूरी है। लेकिन अगर आप कम स्पेस में भी अपने घर को एक कोजी लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में मिरर को घर में लगाना एक अच्छा विचार हो सकता है।
आमतौर पर लोग समझते हैं कि मिरर का काम है आपके प्रतिबिंब को दिखाना। लेकिन वास्तव में यह इससे भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। अगर आप इसे अपने घर में लगाते हैं तो इससे आपको एक नहीं, बल्कि कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको होम डेकोर में मिरर को एड करने के कुछ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद भी इससे अपना घर सजाना चाहेंगे-

हर स्पेस के लिए परफेक्ट
जब आप घर को सजाते हैं तो अक्सर उसके स्पेस को ध्यान में रखकर ही आइटम्स को सलेक्ट करते हैं। लेकिन मिरर का इस्तेमाल करने का एक लाभ यह होता है कि यह किसी भी स्पेस के लिए एकदम फिट बैठता है। आजकल मार्केट में कई साइज में मिरर मिलते हैं, जिन्हें आप अपने साइज के अनुसार कस्टमाइज करवा सकते हैं।

आपके स्पेस को दिखाता है बड़ा
हर किसी की यह इच्छा होती है कि उसका घर बड़ा और रॉयल नजर आए। लेकिन हर किसी का घर इतना बड़ा नहीं होता। लेकिन अगर आप अपने होम डेकोर में मिरर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपका घर बड़ा नजर आता है। घर में कई तरह के मिरर लगाने से स्पेस के अधिक व बिग होने का भ्रम पैदा होता है।

बढ़ती है नेचुरल लाइटिंग
घर में मिरर इस्तेमाल करने का एक लाभ यह भी होता है कि यह नेचुरल लाइटिंग को बढ़ाने में मदद करता है। जब आप खिड़की आदि के ठीक सामने मिरर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे दर्पण लाइट को प्रतिबिंबित करता है। जिससे कमरे में अधिक रोशनी महसूस होती है और यह तो आप जानते ही हैं कि लाइटिंग होम डेकोर में कितना महत्वपूर्ण रोल अदा करती है।



Click it and Unblock the Notifications
