Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
बिना ज्यादा खर्च किए इन तरीकों से करें अपने घर का मेकओवर, मिलेगा इंटीरियर डिजाइनर वाला लुक
घर छोटा हो या बड़ा हम अपने आशियाने को सुंदर बनाने के लिए कई अलग अलग सजावट की चीजें खरीदतें है। आजकल घर सजाने का शौक केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि कई पुरुषों को भी होता है। अगर आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, लेकिन आपकी जेब इसकी इजाजत नहीं दे रही है तो हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिससे आप कम खर्च में ही अपने पूरे घर की काया पलट सकते हैं। तो आइए देखते हैं।

दीवारों से करें शुरुआत
दीवारों के रंग घर के लुक को बढ़ाते हैं। यदि आप सही रंगों का चुनाव करते हैं तो आपका छोटा सा घर भी किसी आलीशान घर से कम नहीं लगेगा जिन्हें बड़े बड़े बड़े इंटीरियर डिजाइनर सजाते हैं। अगर इस समय आपका बजट पेंट कराने का नहीं है तो आप वॉल पेपर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में आपको एक से बढ़कर एक रंग और डिजाइन वाले वॉल पेपर्स बहुत ही कम कीमत में मिलेंगे। ये वॉल पेपर्स आपके घर को अलग लुक दे सकते हैं।

पुराने फर्नीचर का करवाएं मेकओवर
अगर आपको लग रहा है कि आपके घर के फर्नीचर पुराने हो चुके हैं, तो आप उन्हें कबाड़ समझने की गलती न करें। पुरानी मेज, कुर्सियां और सोफे आदि को भी यूज करके आप अपने होम डेकोर को शानदार बना सकती हैं। आप सोफे के कपड़े को बदल सकते हैं, इसके अलावा पुराने बेड को सोफा बेड बनाया जा सकता हैं। अगर आप थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाएंगी तो पुरानी कुर्सियों का बच्चों के लिए झूला भी बनवा सकती हैं।

बेडरूम की दीवारों पर शेल्फ
छोटे बेडरूम में जगह के अनुसार दीवारों पर शेल्फ बनाया जा सकता हैं। इससे आप अपने कमरे को और भी बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज कर सकती हैं। यहां आप शो पीस, बुक्स आदि जैसी चीजें रख सकती हैं।

सुंदर लाइटिंग
आप चाहें तो हर दिन दिवाली की तरह अपने घर को रोशन बना सकती हैं। जी हां बाजार में आपको लाइट की कई अच्छी वैरायटी मिलेंगी। अपने लिविंग रूम के लिए आप स्ट्रिंग लाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसे बेडरूम में भी लगा सकती हैं। दीवार पर भी लगाने के लिए कम बजट वाली फैंसी लाइटें आपको मिल जाएंगी। इस तरह की लाइट लगाने से घर का माहौल भी काफी अच्छा लगता है।

पौधों का करें इस्तेमाल
घर को केवल शो पीस से सजाने की जगह आप बढ़िया पौधों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके घर को भी सुंदर लुक मिलेगा, साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी रहेगा। आप पौधों को डाइनिंग रूम, लिविंग रूम या बेडरूम में टेबल के ऊपर रख सकते हैं। अगर आपके घर के कमरे बड़े हैं तो आप गमलों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

पुराने बक्से को बनाएं टेबल
अक्सर घरों में भारी भरकम बक्से होते हैं। ऐसे में अगर ये आपके पास एक से ज्यादा बक्से हैं और उनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो आप उसे पेंट करवा सकती हैं। उस पर बढ़िया फैब्रिक और सुंदर डिजाइन वाली चादर या टेबल क्लॉथ डाल सकती हैं। इस बक्से पर आप कोई अच्छा सा वास रख दें, इससे कमरे सुंदरता और भी बढ़ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
