Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
क्रिसमस पर घर को डिफरेंट लुक देने के लिए इन टिप्स का लें सहारा
क्रिसमस बस आने ही वाला है और हम सभी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि जब क्रिसमस की तैयारियों की बात होती है तो हम क्रिसमस ट्री या फिर तरह-तरह की मिठाईयां व केकर आदि बनाने में बारे में सोचते हैं। लेकिन इन सबसे अलावा घर की सजावट का क्या। जब क्रिसमस का मौका है तो यकीनन आपके घर को भी एक मेकओवर की जरूरत है। हो सकता है कि आपने अभी तक इस बारे में शायद कुछ ना सोचा हो। लेकिन अब आपको अपने घर को भी क्रिसमस रेडी करना चाहिए। क्रिसमस के मौके पर घर सजाते हुए आप क्रिसमस ट्री के अलावा अन्य भी कई छोटे-छोटे टिप्स का सहारा ले सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको क्रिसमस के अवसर पर डेकोरेशन के कुछ आसान आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-

एंट्री गेट पर लगाएं खूबसूरत रेथ
क्रिसमस के मौके पर जब घर की सजावट होती है तो ऐसे में आपको शुरूआत एंट्री गेट से करनी चाहिए। इसके लिए आप रेड कलर की खूबसूरत रेथ को गेट पर लगा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो खुद भी एक रेथ तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ ऑरनामेंट्स का सहारा भी ले सकते हैं, ताकि क्रिसमस की फील आएं। रेथ पर Merry Christmas का स्टिकर भी लगाया जा सकता है।

करें फ्लोरल अरेंजमेंट
फूल आपकी लाइफ में जीवंतता लेकर आते हैं और इसलिए किसी भी अवसर को फूलों के बिना अधूरा ही माना जाता है। ऐसे में अगर आप घर को क्रिसमस रेडी कर रहे हैं तो फूलों का इस्तेमाल करना ना भूलें। आप क्रिसमस पर यकीनन एक क्रिसमस ट्री को तो लगाएं और उसे सजाएंगे ही। लेकिन इसके अलावा भी फ्लोरल अरेंजमेंट की मदद से घर को एक फ्रेश लुक दें। इसके लिए आप अलग-अलग कमरों व सीढ़ियों पर फूलों को प्लेस कर सकते हैं। इसके अलावा आप क्रिसमस फील के लिए सॉक्स में छोटे-छोटे प्लांटर्स लगाएं और उससे घर को सजाएं। वैसे आप चाहें तो असली फूलों के अलावा नकली फूल व प्लांट्स रखकर उसे भी क्रिसमस ट्री की तरह अलग-अलग ऑरनामेंट से सजा सकते हैं।

ना छूटे कोई कोना
क्रिसमस पर घर को डेकोरेट करते समय यह गलती अक्सर हम सभी कर बैठते हैं। क्रिसमस के लिए हम क्रिसमस ट्री की मदद से एक सेंटर ऑफ अट्रैक्शन तो तैयार करते हैं, लेकिन घर के कई हिस्सों को यूं ही छोड़ देते हैं। आप ऐसा ना करें। चाहें बेडरूम हो या घर की सीढ़ियां, हर एरिया को क्रिसमस के रंग में रंग दें। इसके अलावा आप बेडशीट व कुशन कवर आदि में भी रेड या व्हाइट कलर या फिर क्रिसमस पिं्रट्स का सहारा लें। इसके अलावा आप होम डेकोर में ऐसी चीजों की मदद लें, जो क्रिसमस को रिफलेक्ट करते हों। मसलन, मोजों से लेकर आप राउंड लाइटिंग या फिर छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री आदि को इस्तेमाल करें।

कैंडल्स आएंगे काम
क्रिसमस के डेकोरेशन के दौरान लाइटिंग का एक अहम् रोल है। वैसे भी लाइटिंग आपके डेकोरेशन के लुक को कई गुना बेहतर बनाती हैं। यूं तो आप क्रिसमस के मौके पर कई कलरफुल लाइटिंग आदि को इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन इस बीच आप कैंडल्स को बिल्कुल भी ना भूलें। यह यकीनन आपके घर को एक एलीगेंट लुक देंगे। कैंडल्स के अलावा आप फेयरी लाइट्स आदि को भी यूज कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
