Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
Diwali Rangoli Design 2022: दिवाली पर घर के बाहर और अंदर बनाए ये सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन

दिवाली पर लोग अपने-अपने घरों को सजाते हैं। अपने घर, ऑफिस की सजावट करते हैं। फेरी लाइट्स से लेकर घर की साज-सज्जा तक लोग तरह-तरह की चीजों से अपने घर की सुंदरता बढ़ाते हैं। इन्हीं सजावट में रंगोली सबसे अहम है। हिंदुओं के हर त्योहारों में घर की सजावट के लिए पारंपरिक और पुराना माध्यम रंगोली है। घर की शोभा बढ़ाने के साथ रंगोली घर की रौनक भी बढ़ाती है। दिवाली के दिन घर में आने वाले सभी मेहमानों का ध्यान सबसे पहले घर के दरवाजे पर बनी रंगोली पर जाता है। लेकिन ये रंगोली दिखने में जितनी खूबसूरत होती है, बनाने में उसे उतनी ही मेहनत लगती है। आज कल मार्केट में भी ऐसे फ्रेम उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप आसानी से सुंदर रंगोली बना सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे रंगोली डिजाइन के दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप कम समय में बना सकते हैं।

कॉर्नर रंगोली
घर के कोनो या घर के बाहर चबुतरे पर आप इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। इस तरह के डिजाइन को आप चाहे तो सिंपल भी रख सकते हैं, अगर आपको रंगोली बनानी आती है तो कुछ और डिजाइन इसमें जोड़ सकती है।

राउंड रंगोली
राउंड रंगोली घर के हर कोने में अच्छी लगती है। आप इस तरह की कलरफूल रंगोली कही भी बना सकती है। आप चाहे तो इसमें एलईडी लाइट्स या दीए जला सकते हैं। इससे आपकी रंगोली और ज्यादा सुंदर दिखेगी।

दीया रंगोली
तस्वीर में आप देख सकते हैं, इस रंगोली को बनाने के डिजाइन में दीया बनाया गया है। लेकिन ये दिखने में जीतनी खूबसूरत है, बनाने में उतनी ही आसान भी है। अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती। फिर भी आप इसे बनाने का ट्राई कर सकते है।

लॉट्स डिजाइन
आप इस दिवाली अपने घर में इस लॉट्स शेप की रंगोली को भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें बहुत कम रंगो का यूज हुआ है। इस डीजाइन को आप अपने घर में आसानी से बना सकते हैं। ये आपके घर के फ्रंट गेट पर बहुत सुंदर लगेगा।

सिंपल एंड यूनिक रंगोली
लाल और हरे रंग से बनी ये रंगोली आपको काफी आकर्षित लग रही होगी। इसे बनाना काफी आसान है। इस रगोली को बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आप आसानी से इसे बिना किसी की मदद से बना पाएंगे।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
