Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Diwali Decoration 2022: अपने अपार्टमेंट को दीवाली उत्सव के लिए कुछ इस तरह से सजाएं
दिवाली पर जबतक घर को न सजाएं तबतक सब अधूरा लगता है। यहां हम आपको आपके अपार्टमेंट को दिवाली की रोशनी और अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाने के बारें में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने घर को दिवाली पर खूबसूरत देख सकें। दिवाली पर अपने घर को साफ करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। चाहे आप 2 या 3 मंजिला घर में रहते हों, या बंगला में या फिर अपार्टमेंट में, इनको सजाने के तरीके भी अलग-अलग होते है। जिनसे आप अपने बड़े या छोटे स्थान को अट्रैकटिव बना सकते हैं और अपने घर को उत्सवी और आरामदायक बना सकते हैं।
अगर आप समृद्धि के साथ धन्य होना चाहते हैं, तो अपने घर को समान रूप से साफ और सजाने के लिए यह महत्वपूर्ण है।

दिवाली के लिए अपार्टमेंट डेकोनेशन आइडियाज़
अगर आप किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं तो उसे सजाने के तरीका थोड़ा अलग होता है। आपको सजावट के मामले में खुद को सीमित करना पड़ सकता है। आप अपने बजट के अनुसार, आप अपने अपार्टमेंट को सजाने के लिए ये आइडियाज अपना सकते हैं-

गेंदा फूल से घर को सजाएं -
कोई भी पूजा, त्योहार तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक कि सजावट गेंदा फूल से ना हो। गेंदा फूल को 'योग की जड़ी बूटी' भी कहा जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गंध में तनाव और नकारात्मकता को दूर करने और आपके मूड में सुधार करके आशावाद की भावना लाने की शक्ति होती है। नारंगी और पीले रंग शुभ माने जाते हैं और माना जाता है कि यह किसी भी नई शुरुआत का आशीर्वाद देता है।

मुख्य द्वार को इस तरह से सजाएं
दिवाली के लिए जगह को तुरंत रोशन करने का एक इंस्टेंट तरीका है वो अपने मुख्य द्वार को सजाना है। फेयरी लाइट्स का यूज करें। या गेंदे के फूलों और आम के पत्तों के साथ पारंपरिक जाएं। इसे दीयों, रंगोली और यहां तक कि फ्लोट करने वाली मोमबत्तियों के साथ भव्य बनाएं।

कुछ नई पेंटिंग लाएं उससे अपने रूम को सजांए
वास्तु शास्त्र भी दिवाली पर बहुत मैटर करता है। वास्तु के अनुसार, पेंटिंग में निवेश करें। नदियों, पहाड़ों, झरने की पेटिंग लेकर आएं। उन्हें अपने लिविंग रूम की दीवार का सेंट्रल प्वाइंट बनाएं। ये बिना ज्यादा कुछ किए आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।

डेकोरेटिव रग्स से डेकोर करे-
इंटीरियर डेकोर का ये आइटम आपके अपार्टमेंट का लुक बदल कर रख देगा। इस त्योहार में आप चटख रंगों के कालीन खरीदें। आपकी दीवारों या फर्नीचर के विपरीत कुछ एक अलग ऑप्शन रखें। सबसे अच्छा कंट्रास्ट मिक्सअप गहरे या चमकीले रंग के गलीचा को चुने। अगर आपकी घर की हल्के रंग की दीवारें हैं।

डेकोरेटिव दीये से रौशन करें
दिवाली को दीपावली के नाम से जाना जाता है। इसलिए अपने घर के अंदर भी रोशनी करने में कोई कसर ना छोड़े। दीयों से अपने घर को खूबसूरती से सजाएं। दीया पवित्रता, सौभाग्य, शक्ति और अच्छाई जैसे तत्वों का प्रतीक है। जब आप अपने घर को दीयों से रोशन करते हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और ब्रह्मांड से केवल सकारात्मक ऊर्जा लाता है। आप एक सजावटी सीढ़ी भी किराए पर ले सकते हैं, और दीयों को अलमारियों के हर स्तर पर रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications