Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दिवाली पर रंगोली डिजाइन बनाने में हो रहे हैं कन्फ्यूज, ट्राई करें ये पीकॉक रंगोली

दिवाली की तैयारी में सभी जोर-शोर से जुटे हुए हैं। घर की साफ सफाई से लेकर घर को सजाने के लिए लोग कई तरह की तैयारी कर रहे है। दिवाली के दिन घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लाइट्स लगाते हैं, डेकोरेट करते हैं। लेकिन इन सब चीजों में सबसे खास रंगोली होती है। लोग घंटों अपने घर के अंदर बाहर कई जगहों पर रंगोली बनाते हैं। इन रंगोलियों के डिजाइन, रंग काफी आकर्षित करते हैं। आज हम आपके सामने कई पीकॉक डिजाइन रंगोली ले कर आए हैं। जिसे आप आसानी से अपने घर में बना सकते हैं। ये रंगोली डिजाइन काफी खूबसूरत है। इस दिवाली आप इस तरह के पीकॉक रंगोली डिजाइन बना कर अपने घर को सजा सकते हैं।

राउंड पीकॉक सर्कल डिजाइन
इस रंगोली डिजाइन को बनाना काफी आसान है। इस डिजाइन में आप देख सकते हैं कि एक सर्कल बना कर आधे हिस्से में पत्तियों का डिजाइन बनाया गया है, तो वहीं आधे हिस्से में फूलों का डिजाइन बनाना है। सर्कल के बीच में पीकॉक का डिजाइन बनाइएं। ड्रॉइंग रूम में या घर के आंगन में ये डिजाइन काफी अच्छा लगेगा।

मोर्टिन की मदद से बनाए पीकॉक रंगोली
इस डिजाइन को बनाने के लिए आप मोर्टिन की मदद ले सकते हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सेमी सर्कल में मोर्टिन की मदद से रंगोली डिजाइन बनाया गया है। आधे हिस्से में मोर का डिजाइन बनाया गया है। ये डिजाइन दिखने में जितना आसान लग रहा है। इसे बनाना भी उतना ही आसान है।

पीकॉक विद फ्लावर
इस डिजाइन में आप पीकॉक का सिर्फ हेड और टेल बनाना है। बाकी डिजाइन में आप फ्लावर बनाइए। इस दिवाली पर आप ये डिजाइन अपने घर में बना सकते हैं। सभी को पसंद आएगी।

गणेश जी के साथ पीकॉक डिजाइन
दिवाली पर गणेश जी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में दिवाली के दिन घर के दरवाजे पर पीकॉक डिजाइन के साथ गणेश जी की रंगोली बनाना एक अच्छा आइडिया है। आप पीकॉक डिजाइन रंगोली बनाकर सेंटर में गणेश जी की तस्वीर बना सकती हैं।

दीया पीकॉक रंगोली
दिवाली दीपों का उत्सव है। ऐसे में आप दिवाली के दिन अपने घर में दीया पीकॉक डिजाइन रंगोली बना सकती है। इस डिजाइन को बनाने काफी आसान है। पीकॉक के पंख की जगह आप दीए का डिजाइन बना सकती है।

दीया विद डबल साइड पीकॉक डिजाइन
पीकॉक का ये डिजाइन रंगोली काफी यूनिक और आकर्षित है। इस डिजाइन में सेंटर में दीया बनाया जाता है। दीए के दोनों साइड में पीकॉक फेस बनाया जाता है। दीए के साथ डबल पीकॉक डिजाइन लोगों को काफी पसंद आता है।
इस दिवाली आप अपने घर को रंगों से भरने के लिए इनमें से कोई भी डिजाइन बना सकते हैं। पीकॉक डिजाइन में यूज कलर्स लोगों को काफी पसंद आएंगे। और आपके घर की रौनक भी बढ़ाते हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
