Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Eco-friendly Decoration: क्रिसमस पर करें इको फ्रेंडली होम डेकोरेशन, अपनाएं ये DIY टिप्स

लगातार बढ़ता ग्लोबल वार्मिंग इस बात की ओर इशारा करता है, कि हम अपने नेचर की देखभाल उस तरह नहीं कर पा रहे हैं, जैसी हमें करनी चाहिए। पॉल्यूशन फैलाना, पेड़ों को काटना, बेजुबां जानवरों को नुकसान पहुंचाना, प्लास्टिक का यूज करके नेचर को नुकसान पहुंचाने में बराबर की भगीदारी दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के फेमस वायरस विज्ञानी फ्रैंक फेनर के मुताबिक, ज्यादा जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण हमारे विनाश का एक कारण बन रहा है। खासकर त्योहारों के समय नेचर को हम ज्यादा नुकसान पहुंचाने लगते हैं। लेकिन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर हम अपने नेचर को बचाने की थोड़ी कोशिश कर सकते हैं। क्रिसमस आने वाला है, तो ऐसे में आप होम क्रिसमस पार्टी के लिए इको फ्रेंडली डेकोरेशन DIY टिप्स अपना सकते हैं।
DIY डेकोरेशन आइडियाज
1. स्क्रैप रिबन ट्री ऑर्नामेंट
अपने घर के नियर बाय पार्क से कुछ सूखी और पेड़ से गिरी हुई सीधी लकड़ियां इकट्ठा करके ले आएं। ऐसा करके आप नेचर को नुकसान पहुंचाए बिना एक सुंदर सजावट कर सकते हैं। इन पैर की लकड़ियों पर आप कपड़े के बहुत सारे रिबन्स को काट कर लगा सकते हैं।
2. न्यूज पेपर क्रिसमस डेकोरेशन
आप अपने होम पार्टी के डेकोरेशन के लिए न्यूज पेपर का यूज कर सकते हैं। न्यूज पेपर हैंगिंग लालटेन या हैंगिंग डेकोरेशन आइटम्स तैयार कर सकती हैं। आप न्यूज पेपर के अलावा पुरानी किताबें, घर में बचे हुए रैपिंग पेपर, कार्डबोर्ड स्क्रैप जैसी चीजों का भी यूज कर सकते हैं।
3. वुडन कैंडल होल्डर
फेस्टिवल की फील देने में लाइट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आप DIY वुडन कैंडल होल्डर बना सकते हैं। ये आपके क्रिसमस पार्टी के लिए काफी अच्छा डेकोरेशन पीस होगा। आपके घर को फैस्टिव फील देने में भी मदद करेगा। आप ड्राई वुडम और रिबन की मदद से बना सकते हैं।
4. कैन होल्डर
आप अपने वॉल के लिए एक कैन लाइट होल्डर बना सकते हैं। वेस्ट कोल्ड ड्रिंक्स और किसी अन्य चीज के कैन को आप बीच से काट कर इसपर कलर्ड पेपर लगा कर इसे अक्ट्रेक्टिव लुक बना सकते हैं।
5. ग्रीटिंग कार्ड डेकोरेशन माला
हम सभी के घर में ग्रीटिंग कार्ड्स रखें होते हैं, जो किसी काम नहीं आते। आप इन ग्रीटिंग कार्ड्स की मदद से आप क्रिसमस के लिए एक राउंड डेकोरेटिंग माला तैयार कर सकते हैं। जिसे आप घर के दरवाजे के बाहर हेंग कर सकते हैं। ये कलरफूल ग्रीटिंग कार्ड की माला आपके दरवाजे पर काफी सुंदर लगेगी।
6. वेस्ट वॉटर बोतल क्रिसमस ट्री
क्या कभी आपने क्रिसमस पार्टी क्रिसमस ट्री के बिना देखी है? नहीं ना, तो नेचर को सुरक्षित रखते हुए आप DIY वेस्ट प्लस्टिक पानी की बोतल से एक प्यारा से क्रिसमस ट्री भी तैयर कर सकते हैं। प्लास्टिक की बोतल को काट कर आप इसे अपने स्टाइल से क्रिसमस ट्री का रूप दें। इसके बाद इसे कलर करके थोड़ा डेकोरेट कर दें।
Image Credit: Pinterest



Click it and Unblock the Notifications