Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिवाली: घर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं है महंगे डेकोरेशन की जरूरत
दिवाली की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस त्योहार पर लोगों को मिलने-मिलाने, खुशियां बांटने और अपनों के साथ उत्सव मनाने का मौका मिलता है। दिवाली के लिए घरों में सफाई अभियान शुरू हो चुके हैं और कई लोग घर के कोने कोने को सजाने के लिए आईडिया ढूंढ रहे हैं।

वैसे तो हर तीज त्योहार पर साफ़ सफाई जरूरी होती है लेकिन दीपावली को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह रहता है। इसमें लोग अपने घर को अलग तरीके से सजाने और नया लुक देना चाहते हैं।
दिवाली पर घर की सजावट के लिए आपको महंगी चीजों की जरूरत नहीं है और ना ही इसके पीछे ज्यादा खर्चा करने की। आप ज्यादा पैसा खर्च किए बिना भी अपने घर की सजावट कर सकते हैं। यदि अभी तक आपने अपने घर के डेकोरेशन के बारे में नहीं सोचा है तो यहां बताए कुछ आईडिया आपके काम आ सकते हैं।

घर की साफ़ सफाई
दिवाली की सजावट में सबसे पहला पड़ाव घर की सफाई का आता है। अगर आप घर की अच्छे से सफाई कर लेंगे तो उतने में ही आपका आधा काम हो जाएगा। घर में पड़ी सभी बेकार चीजों को बाहर निकाल दें।

पेपर लैम्प
आप रंगीन पेपर से लैम्प बना सकते हैं जो कैंडल कवर का काम करेंगे। आप कलरफुल पेपर से इसे तैयार कर सकते हैं या फिर इसकी जगह आप पेपर बैग इस्तेमाल में ले आएं। हर घर में पेपर बैग आसानी से मिल जाते हैं। स्टार, सर्कल, त्रिकोण या किसी भी डिज़ाइन में बैग में छोटे छोटे कट बना लें और फिर उसे कैंडल या मोमबत्ती के ऊपर रख दें। ये घर को वार्म और थोड़ा ड्रामाटिक लुक देगा।

रंगोली
दिवाली के दिन तो लगभग हर घर में रंगोली बनाई जाती है। अलग अलग रंगों से बनाए खूबसूरत डिज़ाइन सबके आकर्षण का केंद्र बनते हैं। रंगोली बनाना सबसे सस्ते ऑप्शन में से एक है। इसके लिए आपको अलग अलग रंगों की जरूरत है। यदि आप रंगोली बनाने में सहज नहीं हैं तो इसके लिए स्टेंसिल की मदद ले सकते हैं। स्टेंसिल रखकर खाली जगह को रंगों से भर दें। स्टेंसिल को ध्यान से उठा लें और कहीं रंग फैल गया है तो उसे हाथ से ठीक कर लें। अपनी रंगोली को सजाने के लिए आप फूल तथा दीयों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

रंगीन दिये करें रौशन
दिवाली के दिन दिये जलाने की परंपरा है। पूजा के समय भी दिये ही जलाए जाते हैं। आप इन दीयों को अपने मन से रंग सकते हैं। मिट्टी के दीयों की कीमत ज्यादा नहीं होती है। आप उन्हें अपने मन के मुताबिक या किसी खास थीम के साथ रंग सकते हैं। यदि आपके पास मिट्टी के दीयों को घर पर रंगने का समय नहीं है तो आप बाजार से ही रंगीन दिये खरीद सकते हैं।

स्टाइलिश लाइट
बाजार में कई तरह की लाइटें आपको मिल जाएंगी। इस बार आप अपने घर को थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं तो फेयरी लाइट लगा सकते हैं। आप घर में खासतौर से अपने कमरे या लिविंग रूम में लाइटें लगाने के बाद बीच बीच में अपनी पसंदीदा फोटो को प्रिंट करके लगा सकते हैं।

रंगीन मोमबत्तियां
दिवाली पर दीयों के साथ मोमबत्तियां भी जलाई जाती हैं। आप मार्किट से तरह तरह की खुशबू और रंग वाले कैंडल्स खरीद सकते हैं या फिर इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। जिन जगहों पर आप दिये या लाइटें नहीं लगा पाए हैं, वहां आप कलरफुल कैंडल्स जला दें। आपके घर की सजावट सबको पसंद आएगी।

खूबसूरत लालटेन
आप रंग बिरंगे पेपर की मदद से लालटेन तैयार कर सकते हैं। बाजार में भी आपको लालटेन की बढ़िया रेंज मिल जाएगी। वैसे इसे घर पर तैयार करना भी आसान नहीं है। इसके लिए आप नए आईडिया ढूंढ सकते हैं। पेपर के बजाए कांच की बोतल या जार का इस्तेमाल करके देखें।



Click it and Unblock the Notifications
