Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
अपनों के लिए दिवाली को बनाए और खास, सुख-समृद्धि के लिए गिफ्ट करें ये प्लांट
खुशियों के त्यौहार दिवाली पर खुशियां बांटी जाती है। इस खास मौके पर अपनों को स्पेशल गिफ्ट देना शुभ माना जाता है। अक्सर लोग मिठाई, ड्राईफ्रूट्स, चॉकलेट या फिर मार्केट में मिलने वाले गिफ्ट हैंपर्स ही उपहार में देते हैं। जबकि देखा जाए तो गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जो कई सालों तक सहेज कर रखा जा सकें। तो अगर आप भी इस बार दिवाली पर अपने रिलेटिवस या फ्रेंडस को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो इसके लिए प्लांट बेस्ट ऑप्शन होंगे। यहां हम आपको दिवाली पर बतौर गिफ्ट दिए जाने वाले ऐेसे प्लांट के बारे में बताने जा रहे है जो अपने साथ घर में अच्छा स्वास्थ्य और सुख- समृद्धि की लेकर आते हैं।

मनी प्लांट -
ये एक ऐसा पौधा है जो खुद खरीदने से नहीं फलता, इसलिए इसे इसलिए इसे गिफ्ट में देना बहुत शुभ होता है। इसकी हरे रंग की पत्तियां आंखों को सुकून और मन में शांति का एहसास देती है। इसे आप सेंटर या साइड टेबल पर भी सजा सकते हैं। दिवाली में गिफ्ट करने के लिए आप मनी प्लांट को किसी सुंदर से कांच के जार या पॉट में रिबन लगाकर पैक कर सकते है। इस तरह हम कह सकते है कि दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है मनी प्लांट।

बैम्बू ट्री -
कोई भी तरह के शुभ मौके पर बैम्बू ट्री भी गिफ्ट में दिया जा सकता हैं। इसे लकी बैम्बू कहते हैं। अगर दिवालीपर इसे बतौर गिफ्ट दें तो ये घर में धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य और शांति लेकर आता है। ये एयर प्यूरिफायर के तौर पर भी काम करता है। आजकल बाजार में कई तरह के कलरफुल, प्रिटेंड जार अवलेबल है तो आप उसमें ड़ालकर इसे गिफ्ट कर सकते हैं।

पीस लिली -
कहते है घर में पैसे से भी ज्यादा जरूरी है शांति। जिसके लिए पीस लिली से अच्छा ऑप्शन कोई हो ही नहीं सकता। यानि दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए पीस लिली भी बहुत अच्छा प्लांट है। सफेद और हरे रंग के इस पौधे को भाग्य और शांति का प्रतीक माना जाता है ये हवा को शुद्ध करने का भी काम करता है। ये ख़ूबसूरत प्लांट आप जिसे भी देंगे उसका घर ख़ुशबू से महक उठेगा और इसके लिए वो आपको हमेशा याद रखेगा।

सेवंती -
क्या आप जानते है भगवान गणेश और लक्ष्मी जी को सेवंती प्लांट बहुत पसंद है। और चूंकि दिवाली पर इन दोनों की विशेषतौर से पूजा की जाती है, ऐसे में इस प्लांट को गिफ्ट में देने से आपका करीबी बहुत खुश हो जाएगा। ये काफी खूबसूरत पौधा होता है। इसके पीले रंग के फूल काफी बड़े और सुंदर लगते हैं। इस पौधे पर सर्दियों में फूल आते हैं और चूंकि दिवालीके बाद सर्दी का मौसम ही आता है, ऐसे में आपके लिए ये अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है।

क्रासला-
इस पौधे को जेड ट्री भी कहा जाता है। क्रासुला को आर्थिक तरक्कीा के हिसाब से काफी अच्छा् माना जाता है। अगर क्रासुला के पौधे को सही दिशा में लगाया जाए, तो व्यरक्ति काफी तेजी से आर्थिक तरक्कीु करता है। ये पौधा काफी छोटा होता है और इसकी पत्तियां गोल और फैलावदार होती हैं। ये पैसे को चुंबक की तरह खींचकर ले आता है। इस कारण से गुडलक प्लांपट और मोहिनी पौधा जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसे आप वर्कप्लेस में भी लगा सकते है। जिसके लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है।

स्नेक प्लांट :
वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स है। खिड़की के पास रखने पर यह ऑक्सीजन को खींचता है और कमरे के अंदर का माहौल शांत बनाता है। यह भी माना जाता है कि यह कमरे के अंदर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications