Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
करिश्मा तन्ना और मौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी से लें डेकोरेशन आइडिया, शादी बनाएं रॉयल
शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इंडिया में शादी धूमधाम के साथ की जाती है। शादी में रस्मों से लेकर डेकोरेशन काफी खास ध्यान दिया जाता है। भारत में शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगती सेरेमनी को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के दौरान स्टेज की डेकोरेशन के लिए लोग लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। आजकल शादी में डेकोरेशन थीम के अनुसार की जाती है जो कि स्टेज को खास बना देती है। वहीं आजकल लोग इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्दी और मेहंदी की फोटो शेयर करते हैं, ऐसे में हल्दी और मेहंदी की खूबसूरत फोटो के लिए डेकोरेशन काफी जरूरी हो जाता है। हाल ही में मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना की हल्दी मेहंदी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी के डेकोरेशन को काफी पसंद किया जा रहा हैं। आप भी अपनी शादी के लिए ले सकते हैं डेकोरेशन आइडिया।

करिश्मा तन्ना हल्दी सेरेमनी डेकोरेशन
करिश्मा तन्ना के लुक के साथ साथ उनकी सेरेमनी डेकोरेशन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। हल्दी सेरेमनी का डेकोरेशन काफी सिंपल है। करिश्मा तन्ना कि हल्दी सेरेमनी के डेकोरेशन के लिए ईको फ्रेंडली थीम का इस्तेमाल किया गया है। ओरिजनल लुक के लिए डिफरेंट टाइम के हरे पत्ते और येलो कलर के फूल का इस्तेमाल किया गया है। हल्दी के लिए पीतल के बड़े टब का इस्तेमाल किया गया है। आप टब की जगह चेयर या फिर छोटे स्टेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप भी अपनी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में इस तरह की डेकोरेशन से आइडिया ले सकते हैं।

मौनी रॉय हल्दी डेकोरेशन
मौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी डेकोरेशन बेहद सिंपल हैं। हल्दी डेकोरेशन के लिए येलो रंग के पर्दे और गेंदे के फूल का इस्तेमाल किया गया है। हल्दी सेरेमनी के दौरान बैगराउंड में पीले रंग के पर्दो का इस्तेमाल किया गया है जो कि हेल्दी सेरेमनी के लिए एकदम परफेक्ट है। सिंपल डेकोरेशन में आपकी हल्दी की खूबसूरत फोटो आएगी। डेकोरेशन के दौरान गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। इंडियन शादी में गेंदे के फूलों का काफी यूज किया जाता है। गेंदे के येलो कलर के फूलों ने हल्दी वाइब्स को शानदार बनाया है।




Click it and Unblock the Notifications
