Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सेलेब्स हाउस की तरह डेकोरेट करना है अपना घर, सैफ-करीना के घर से लें डेकोर आइडियाज
अमूमन सेलेब्स हाउस की झलक देखकर अक्सर आम लोगों की भी यह इच्छा होती है कि उनका घर भी इतना ही आलीशान नजर आए। हो सकता है कि आपका घर उतना स्पेशियस ना हो, लेकिन फिर भी आप अपने घर को खूबसूरत तो बना ही सकते हैं और इसके लिए सेलेब्स हाउस के डेकोर से कुछ इंस्पिरेशन भी लिया जा सकता है। इस क्रम में, मुंबई में सैफ और करीना कपूर खान के घर से डेकोर आइडियाज लिया जा सकता है। सैफीना का घर क्लासिक एलीमेंट्स और मॉडर्न चट का एक बेहतरीन फ्यूजन है। उनके घर में आराम और स्टाइल दोनों का पूरा ध्यान रखा गया है। करीना कपूर खान का नया मुंबई घर दर्शिनी शाह द्वारा डिजाइन किया गया था और यह चार मंजिला है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सैफ और करीना के घर की झलक आपको इस लेख में दिखा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आप भी अपने घर को किसी सेलेब्स हाउस की तरह सजा पाएंगे-

क्रिएट करें एक ब्यूटीफुल लिविंग एरिया
सैफीना के घर का लिविंग एरिया बेहद ही कोजी है। आरामदायक सिंटिंग एरिया के लिए कुर्सी से लेकर सोफे तक आपको एक कंफर्ट लुक देता है। ऐसा ही कुछ करीना कपूर खान के घर का लिविंग एरिया भी है। बैठक का कमरा बड़ा है और एक खूबसूरत टेरेस भी है। इस स्पेस को अर्थी टोन्स, बड़े ग्लास विंडो और वुडन फ्लोरिंग उनके लिविंग एरिया को और भी अधिक कोजी बना रहा है। इतना ही नहीं, लिविंग एरिया पर वॉल आर्ट गैलरी बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही है।

रिलैक्सिंग योगा रूम
अगर आप एक फिटनेस फ्रीक हैं तो आप भी सैफ करीना की तरह एक कमरा अपनी हेल्थ और फिटनेस के लिए डेडीकेट कर सकते हैं। करीना ने अपने प्यारे घर में वर्कआउट के लिए एक एरिया निश्चित किया है, जहां वह अक्सर वर्कआउट करती हुई नजर आती हैं और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उन्होंने इस वर्कआउट रूम में नेचुरल लाइट और ग्रीनरी पर अधिक फोकस किया है। वहीं कमरे में वुडन फ्लोरिंग की गई है और खिड़कियां बेहद लार्ज है। वहीं इस रूम को एक पर्सनल टच देने के लिए पेंटिंग और तस्वीरों का इस्तेमाल किया है।

एक खूबसूरत रिलैक्सिंग एरिया
सैफ-करीना के नए घर में खूबसूरत रीडिंग एरिया भी है। अगर आप एक बुक लवर हैं और पढ़ने के लिए एक अलग शांत एरिया चाहती हैं तो ऐसे में आप सैफीना के घर के इस एरिया से इंस्पिरेशन लें। सैफ-करीना ने अपने घर के रीडिंग एरिया में बुक्स के बेहतरीन कलेक्शन से लेकर एक फ्लोर लैंप और डेकोरेटिव पीस को जगह दी है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इस एरिया को एक क्लासिक लुक देने के लिए कालीन बिछा सकते हैं।

मॉडर्न यूरोपियन इंस्पायर्ड बेडरूम
करीना कपूर खान के बेडरूम को मॉडर्न यूरोपियन इंस्पायर्ड तरीके से तैयार किया गया है। बेडरूम में वुडन फ्लोरिंग की गई है। व्हाइट लिनेन कर्टेन और फैमिली फोटोज उनके बेडरूम को एक पर्सनलाइज्ड टच दे रही हैं।

इंटीरियर स्वीमिंग पूल
सैफ और करीना का घर बेहद ही हवादार है, जिसमें सुंदर छतें और ओपन एरिया हैं। उनके इस नए घर में आकर्षक आउटडोर हाइलाइट्स जैसे फैमिनी एंटरटेनमेंट के लिए एक सुंदर स्विमिंग पूल एरिया है, जो यकीनन बेहद ही अट्रैक्टिव है। अगर संभव हो तो आप भी टेरस पर ओपन स्वीमिंग एरिया बनवा सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है तो आप बाथटब यूज कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
