Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर में चाहिए अधिक धूप, तो यह होम डेकोर ट्रिक्स आएंगे आपके काम
घर में नेचुरल लाइटिंग हमेशा आर्टिफिशियल लाइटिंग से बेहतर होती है। यह ना केवल आपके कमरे को एक बिग और ब्यूटीफुल लुक देता है, बल्कि सेरोटोनिन लेवल को बढ़ाता है, जिससे आपका फील गुड होता है। इतना ही नहीं, यह आपके घर की बिजली की भी बचत करता है। खासतौर से, विंटर के मौसम में जब हम खुद को घर में ही बंद रखते हैं तो ऐसे में घर में काफी अंधेरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप विंटर में अपने होम डेकोर में कुछ बदलाव करें ताकि घर के सूरज की रोशनी और नेचुरल लाइटिंग को बढ़ाया जा सके। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ होम डेकोर आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-

ग्लॉस विंडो का लें सहारा
अगर आप विंटर में नेचुरल लाइटिंग और सूरज की रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप कोशिश करें कि चारों वॉल्स में से किसी एक वॉल को ग्लास विंडो से स्विच करें। यह ना केवल आपके घर को अधिक स्पेशियस दिखाएगा, बल्कि इससे आपके घर में अधिक सूरज की रोशनी भी आएगी।

लाइट कलर्स का इस्तेमाल
व्हाइट कलर से लेकर सॉफ्ट शेड्स का इस्तेमाल करना घर में नेचुरल लाइटिंग को बढ़ाने का एक बेहतर तरीका है। सफेद रंग ना केवल उस जगह को अधिक ब्राइटर महसूस कराएगा क्योंकि यह नेचुरल लाइट को अवशोषित करने के बजाय उसे कमरे में एंटर करने देता है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप दीवारों पर शानदार सफेद पेंट का उपयोग करने से बचें क्योंकि यह एक जगह को ठंडा महसूस करा सकता है। इसकी जगह, एक ऑफ-व्हाइट शेड अधिक गर्म प्रभाव पैदा करेगा। साथ ही, सैटन फिनिश वाला पेंट चुनने से मैट पेंट की तुलना में प्रकाश को अधिक रिफलेक्ट करने में मदद मिलेगी।

ग्रीनरी पर दें ध्यान
आपके घर के बाहर की हरियाली का भी आपके घर में आने वाली नेचुरल लाइटिंग पर असर पड़ता है। इसलिए, अगर आप अधिक लाइटिंग चाहते हैं तो ऐसे में थोड़ा ध्यान अपने बगीचे पर भी दें। अपने दरवाजों और खिड़कियों के आसपास उगने वाले किसी भी पेड़, झाड़ियों या पौधों को ट्रिम करें, ताकि घर में नेचुरल लाइटिंग आ सके।

लाइट कलर फर्नीचर
जहां भी संभव हो, डार्क कलर के फर्नीचर और एक्सेसरीज की जगह आप लाइट कलर के फर्नीचर का इस्तेमाल करें, खासकर यदि वे खिड़कियों और दरवाजों से लाइट को ब्लॉक कर रहे हों। साथ ही खिड़की और दरवाजे पर लगे ब्लाइंड्स और पर्दों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि हैवी और डार्क कलर विंडो ट्रीटमेंट आपके घर में लाइट को आने से रोक सकते हैं।

स्काईलाइट्स का करें इस्तेमाल
स्काईलाइट्स नेचुरल लाइट को घर में खींचने का एक आश्चर्यजनक प्रभावी तरीका है। वास्तव में, स्काईलाइट्स को छत के लिए खिड़कियां भी कहा जाता है। इसका अर्थ है कि स्काईलाइट्स खिड़कियों की तुलना में अधिक कंसिस्टेंट लाइटिंग घर में लेकर लाते हैं क्योंकि स्काईलाइट्स बाहर मौजूद किसी चीज की शैडो को घर में नहीं लाते हैं और इस तरह, सूर्य का प्रकाश सीधे घर में आता है।



Click it and Unblock the Notifications
