Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
घर की बरकत और सजावट के लिए इस्तेमाल करें मिट्टी की ये चीजें
मिट्टी के सामान का इस्तेमाल काफी प्राचीन समय से होता आया है, लेकिन आजकल के समय में मिट्टी के सामान के बदले लोहे और प्लास्टिक के सामान का इस्तेमाल किया जाने लगा है। क्या आप जानते है मिट्टी के घड़े में पानी पीना और मिट्टी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में मिट्टी का सामान इस्तेमाल करने से सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है। घर में मिट्टी के सामान से सजावट और मंदिर में दीपक जलाने से बरकत बनी रहती हैं। चलिए जानते हैं घर की कौन सी दिशा में मिट्टी की चीजें रखनी चाहिए।

मिट्टी का घड़ा
वास्तु शास्त्र में घर मे रखी हर वस्तु के लिए शुभ और अशुभ दिशा के बारे में बताया गया है। घर में मिट्टी का घड़ा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन घर में मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। उत्तर दिशा में मिट्टी का घड़ा रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। घर में कभी भी घड़े को खाली नहीं रखना चाहिए।

मंदिर में जलाएं मिट्टी का दीपक
आजकल के समय में लोग घर के मंदिर में मिट्टी का दीपक के बदले मेटल से बना दीपक का इस्तेमाल करते हैं। वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। मिट्टी का दीपक जलाने से घर में बरकत बनी रहती हैं।

मिट्टी के चीजों से सजाएं घर
घर की सजावट के लिए मिट्टी की चीजें का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभकारी होता है। घर की सजावट के लिए मिट्टी की चीजों का इस्तेमाल करने से घर में शांति बनी रहती है इसके साथ घर की आर्थिक स्थिति भी सही बनी रहती है। घर में टूटी हुई मिट्टी की चीजे नहीं रखनी चाहिए। उत्तर पूर्व में मिट्टी की चीजों से सजावट करनी चहिए। इससे घर की सुख समृद्धि बनी रहती है।

मिट्टी से बनी मूर्तियां
घर में मिट्टी से बनी मूतियों की पूजा करनी चाहिए। मिट्टी की बनी मूर्ती को उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। उत्तर पूर्व दिशा में मूर्तियां रखने से घर में धन की बरकत बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications











