Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कम समय में बनाएं रंगोली, इन टूल्स का करें इस्तेमाल
दिवाली के दिन सभी लोग अपने घर की साफ सफाई और घर सजाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। इस दिन घर के मुख्य द्वार और घर के मंदिर के पास रंगोली बनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि घर के बाहर रंगोली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बनाई जाती हैं।

वहीं दिवाली के बहुत से काम होते है जिसकी वजह से रंगोली बनाने में बहुत दिक्कत आती हैं। इस दिवाली आप इन टिप्स की मदद से कम समय में रंगोली बना सकती हैं। चलिए जानते हैं टूल्स के बारे में जिसकी मदद से आप सुंदर रंगोली बना पाएंगी।

चम्मच का करें इस्तेमाल
चम्मच का इस्तेमाल कर आप खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं। सबसे पहले कलर को जमीन पर डॉट की तरह रखें इसके बाद चम्मच से इसे फैलाएं। इसके बाद अंदर नए रंग से डॉट्स बनाएं फिर चम्मच से फैलाएं। इस तरह पर पूरा डिजाइन तैयार करें। 10 मिनट में आपकी सुंदर रंगोली बन जाएंगी।

फोर्क का करें इस्तेमाल
रंगोली बनाने के लिए आप फोर्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले हाथों से रंग लेते हुए डॉट्स बनाएं। उसके बाद फोर्क की मदद से उसमें रंगोली का डिजाइन बनाएं। आप फोर्क की मदद से सुंदर सा फूल भी बना सकती हैं।

कंघी का करें इस्तेमाल
दिवाली पर खूबसूरत रंगोली के लिए आप बारीक लाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। बारीक लाइन वाली रंगोली बनाने के लिए आप कंघी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले जमीन पर रंग फैलाएं, इस दौरान आप अपना मन पसंद डिजाइन बना सकती हैं। कंघी की मदद से रंगोली में डिजाइन बनाएं।

फूलों की रंगोली
अगर आप रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहती है तो आप फूलों की रंगोली बना सकती हैं। फूलों की रंगोली बनाने के लिए आप सबसे पहले मार्कर या फिर चॉक से पहले रंगोली का डिजाइन बनाएं। इसके बाद इसमें फूलों की पंखुड़ियों को भरें। फूलों की रंगोली बनाना काफी आसान है।



Click it and Unblock the Notifications
