Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्रिसमस पार्टी को बनाना चाहते है यूनिक, तो इन टिप्स को करें फॉलो

क्रिसमस आने वाला है, जिसे लेकर बच्चों से बड़ों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। भले ही क्रिसमस ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन पूरी दुनिया में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। ये दिन बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खास होता है। इस दिन को लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। कई लोग बाहर घूमने चले जाते हैं। सब अपने-अपने तरीके से इस दिन को मनाते हैं। लेकिन आजकल क्रिसमस पर हाउस पार्टी करने का चलन तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर क्रिसमस की पार्टी थ्रो करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, तो जिसे फॉलो करके आप अपने घर पर एक बेहतरीन पार्टी दे सकते हैं।
हाउस पार्टी का बनाएं प्लान
क्रिसमस के मौके पर आप अपने घर में ही क्रिसमस पार्टी का प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आप इस पार्टी को खास बनाने के लिए एक अच्छी डेकोरेशन कर सकते हैं। एक प्यारा सा क्रिसमस ट्री अपने घर में लाकर उसे सजा सकते है। लेकिन सबसे पहले आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इनवाइट करें। लेकिन अपना इनविटेशन भी यूनिक रखें।
डेकोरेशन
क्रिसमस पार्टी का सबसे जरूरी पार्ट होता है डेकोरेशन। क्रिसमस बिना डेकोरेशन के अधूरा लगता है। क्योकि बड़ों से लेकर बच्चों को क्रिसमस की सजावट अच्छी लगती है। आप क्रिसमस की डेकोरेशन के लिए रेड एंड व्हाइट थीम ही चुनें। क्योकि क्रिसमस डे की पहचान ही इन थीम से है। आप अपने घर के पर्दे डेकोरेशन आइट्मस हर चीज रेड और व्हाइट ही चुनें। लोगों को बहुत पसंद आएगा।
क्रिसमस ट्री को बनाएं एक्ट्रेक्टिव
क्रिसमस पार्टी क्रिसमस ट्री के बिना अधूरी है। ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस ट्री पर लोग अपनी विश एक पेपर पर लिखकर शोक्स में डालकर क्रिसमस ट्री पर हैग कर देते हैं। और सांता क्लॉस आकर आपकी वो विश पूरी कर देते हैं। जिस कारण इस दिन क्रिसमस ट्री का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में आप अपने क्रिसमस ट्री को अच्छे से डेकोरेट करें। मार्केट में क्रिसमस ट्री सजाने के लिए बहुत सारे सामान मिलते हैं, लेकिन आप इसे एक्ट्रेक्टिल बनाए। सजाने के चक्कर में भर मत देना। ताकि ये दिखने में खूबसूरत लगे।
फूड
कोई भी पार्टी खाने के बिना अधूरी होती है। अगर आप क्रिसमस डे पर पार्टी थ्रो कर रहे हैं, तो अपनी पार्टी में केक के अलावा और भी तरह के स्वीट्स रखें। इसके अलावा आप स्नैक्स भी अपनी पार्टी में शामिल करें। लेकिन अपनी पार्टी के फूड मेन्यू आप स्पेशल ही रखें।
सांता क्लॉस
क्रिसमस पार्टी बिना सांता क्लॉस के अधूरी ही होती है। तो आप अपनी पार्टी में सांता क्लॉज जरूर रखें। और उनसे आने वाले सभी मेहमानों को गिफ्ट भी दिलवाएं। इसके अलावा आप सांता क्लॉस के साथ कई गेम्स भी खेले। लोगों को आपकी पार्टी जरूर पसंद आएगी। बस इसे अन्य पार्टियों से थोड़ा यूनिक ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications
