Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेरेस पर स्पेस है कम तो कुछ यूं करें वर्टिकल गार्डनिंग
इन दिनों हर घर में गार्डनिंग करने का चलन काफी बढ़ता जा रहा है। लेकिन ऐसे कई लोग भी हैं, जिन्हें गार्डनिंग करने का मन तो बहुत होता है, लेकिन उनके पास इतना स्पेस ही नहीं होता। ऐसे में वह मन-मसोसकर रह जाते हैं। हो सकता है कि आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता हो। लेकिन अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास स्पेस कम है तो आप वर्टिकल गार्डनिंग पर विचार करें। यह देखने में तो अच्छे लगेंगे, लेकिन स्पेस काफी कम लेंगे। साथ ही साथ आप इस तरह से अपने टेरेस पर एक साथ कई प्लांट्स को आसानी से लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि टेरेस पर किस तरह सेट करें वर्टिकल गार्डन-

बनाएं प्लांट स्टैंड
अगर आपकी टेरेस पर इतना स्पेस है कि आप कुछ प्लांट्स को नीचे रख सकते हैं तो ऐसे में आप प्लांट स्टैंड बनवा सकते हैं। इसके लिए आप एक ही साइज के कुछ प्लांट्स लेकर उनका एक स्टैंड बनवाएं। आप इसे अपने स्पेस के अनुसार कस्टमाइज करवा सकते हैं। आप इसकी लंबाई व चौड़ाई को आसानी से एडजस्ट करके वहां पर प्लांट्स रख सकते हैं।

हैंगिंग वर्टिकल गार्डन
कम स्पेस के लिए हैंगिंग प्लांटिंग एक बेहतर ऑप्शन मानी जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने गार्डन एरिया के लिए हैंगिंग वर्टिकल गार्डन भी तैयार कर सकते हैं। हैंगिंग वर्टिकल गार्डन तैयार करना बेहद आसान है। इसके लिए आप एक आयरन की लंबी रॉड लें और उसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर आप कुछ प्लांट्स को हैंग करने के लिए नीचे प्लेट बनवाएं या फिर हुक्स की मदद से प्लांटर को फिक्स करें। इस तरह आप अपने स्पेस के अनुसार कई हैंगिंग रॉड बनवा सकते हैं और उन्हें टेरेस की दीवार पर हैंग कर सकते हैं। हैंगिंग वर्टिकल गार्डन में आप ऐसे प्लांट्स को रखें, जिनकी पत्तियां नीचे की ओर बढ़े, ताकि इनका फॉल लुक काफी अच्छा लगे। मनी प्लांट्स आदि हैंगिंग वर्टिकल गार्डन के लिए एक अच्छा प्लांट है।

ग्रीन वॉल लगेगी बेहद खूबसूरत
अगर वर्टिकल गार्डन की बात हो तो ग्रीन वॉल बनवाना एक बेहद ही अच्छा तरीका है। ग्रीन वॉल सिर्फ टेरेस पर ही नहीं, आपके लिविंग एरिया या हॉलवे में भी बेहद खूबसूरत लगती है। इसमें आप छोटे-छोटे प्लांट्र को एक वॉल की तरह तैयार कर सकते हैं और उसे किसी भी दीवार के आगे प्लेस कर सकते हैं। वॉल पर आप ऐसे प्लांट्स को रखें, जो बहुत अधिक ना बढ़ते हों। आप स्मॉल हर्ब्स या कुछ छोटे साइज के पौधों को इसमें जगह दे सकते हैं।

करें शेल्फ का इस्तेमाल
अगर आप एक आसान तरीके से वर्टिकल गार्डन बनाना चाहते हैं तो यह आईडिया आपको अवश्य पसंद आएगा। इसके लिए आप अपने टेरेस की वॉल पर वुडन फ्लोटिंग शेल्फ बनवाएं। अब आप इसमें कुछ पॉट्स को आसानी से रख सकते हैं। साथ ही शेल्फ का इस्तेमाल करना बिगनर्स के लिए एक अधिक सुविधाजनक ऑप्शन है।



Click it and Unblock the Notifications
