Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
प्लांटिंग करने का है शौक, तो अब जानिए खुद ही घर पर कैसे बनाएं पॉट
प्लांटिंग के लिए पौधों मिट्टी, खाद और पानी से भी ज्यादा जरूरी होते हैं प्लांटर्स। कुछ ऐसे प्लांटर जो आपके स्पेस और प्लांट्स के अनुसार, प्लांटिंग करने में आपकी मदद करते हैं। यूं तो मार्केट में आपको कई तरह के प्लांटर मिल जाएंगे। जिनमें मिट्टी के गमलों से लेकर प्लास्टिक के गमले शामिल हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब आप मार्केट में प्लांटर लेने जाते हैं तो अधिकतर प्लांटर या तो हमें पसंद ही नहीं आते और जो अच्छे लगते हैं, वह हमारे बजट से बाहर होते हैं। ऐसे में फिर मन में निराशा होती है। लेकिन अब आपको उदास होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो अपने घर में पहले से ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से अपने प्लांटर को एक न्यू लुक दे सकते हैं या फिर घर पर भी कुछ डेकोरेटिव व आर्टिस्टिक प्लांटर बनाए जा सकते हैं, जिनके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

यूं बनाएं पॉट
अगर आप घर पर ही पॉट बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। बेहद कम सामान की मदद से पॉट बनाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
• दो पॉट
• प्लास्टिक की पन्नी
• कॉटन का हैंड टॉवल
• तीन कप सीमेंट
• तीन कप पानी
• पतली तार

पॉट बनाने का तरीका-
• पॉट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में तीन कप सीमेंट में तीन कप पानी डालकर एक पतला घोल बना लें।
• ध्यान रखें कि आपका घोल इतना पतला होना चाहिए कि आपका टॉवल अच्छी तरह डिप हो जाए।
• अब आप दो पॉट लें और उन्हें एक से उपर एक रखें।
• इसके बाद आप पॉट को प्लास्टिक पॉलिथिन की मदद से कवर कर दें।
• अब आप एक किचन टॉवल या छोटा कॉटन टॉवल लें और उसे सीमेंट में डिप करें।
• इसके बाद आप उसे एक बार पलट दें और दूसरी साइड से भी डिप होने दें।
• अब आप इस सीमेंट में भीगे हुए टॉवल को पॉट के उपर रखें और एक पतले तार की मदद से बांध दें।
• इसे करीबन 24-48 घंटों के लिए सूखने दें।
• बस आपका खूबसूरत पॉट बनकर तैयार है।
• अब आप इसे पेंट करें और अपने घर के किसी भी हिस्से में इस प्लांटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यूं सजाएं अपना पॉट
अगर आपको घर पर पॉट बनाना झंझट लगता है तो ऐसे में आप अपने प्लेन प्लास्टिक पॉट पर पेंट करके उसे बेहद खूबसूरत बना सकती हैं। आमतौर पर, लोग पेंट तो करते हैं लेकिन वह बेहद जल्द निकल जाता है। इसलिए आपको टेक्निक के साथ पेंट करना होगा। इसके लिए पहले आप एक प्लास्टिक पॉट लें और उसे किसी चाकू या अन्य धारधार चीज की मदद से उसकी सतह को हल्का खुरदरा करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पेंट रूकेगा नहीं और वह जल्दी निकल जाएगा। इसके बाद आप व्हाइट एक्रेलिक कलर लेकर उससे बेस बनाएं। आप थोड़ा थिक लेयर लगाएं ताकि पॉट स्मूद हो जाए। अब इसे अच्छी तरह से सूखने दें। सूखने के बाद आप इस पर अलग-अलग कलर्स की मदद से खूबसूरत पेंटिंग कर सकते हैं और उसकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। अंत में इसमें लेकरिंग करना जरूरी है, अन्यथा पानी से कलर निकलने का डर बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications