Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कपड़ों और क्रॉकरी से नहीं छूट रहे ज़िद्दी हल्दी के दाग, तो ट्राई करें ये हैक्स
हल्दी एक मसाला है जिसका रंग पीला होता है और इसमें करक्यूमिन नामक एक्टिव इंग्रीडेंट होता है। हल्दी का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते है। इसका सेवन शरीर की सूजन को कम करने, ब्रेन फंक्शन को बढ़ावा देने और यहां तक कि हार्ट डिज़ीज के रिस्क को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि ये सुपर मसाला संभवतः हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन अगर आप नियमित रूप से हल्दी ड़ालकर खाना बनाते हैं, तो आप जानते हैं कि, यह आपके कपड़ों, काउंटरटॉप्स, बर्तनों और यहां तक कि आपके हाथों पर जिद्दी दाग छोड़ सकता है। जिसे आसानी से नहीं छ़ुड़ाया जा सकता। लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि सामान्य घरेलू चीजों का उपयोग करके आप हल्दी के दाग कैसे आसानी से हटा सकते है।

कपड़ों से हल्दी के दाग कैसे हटाए
सबसे पहले कपड़े पर लगी एक्सट्रा हल्दी या भोजन के अवशेष को तुरंत चम्मच से हटा दें और उस जगह को पानी से धो लें। फिर मॉइश्चर को सोखने के लिए उस जगह को साफ तौलिये से थपथपाए। ध्यान रहें, इसे रगड़ें या साफ़ न करें; क्यूंकि इससे दाग केवल फैलेगा और निशान और भी ज्यादा गहरा हो जाएगा। इसके बाद अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइज़र या लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हुए दाग वाली जगह पर सीधे थपकी लगाएं और 10 मिनट तक भीगने से पहले दाग को धीरे से रगड़ने के लिए मुलायम-ब्रिसल वाले टूथब्रश या गीले तौलिये का उपयोग करें। इसके बाद कपड़े को ठंडे पानी से धोएं, क्यूंकि गर्म पानी से दाग लग सकता है। फिर इस कपड़े को धूप में सूखने दें, क्यूंकि सूरज की रोशनी में नेचुरल ब्लीचिंग पॉवर होती हैं। लेकिन अगर कपड़ा ब्राइड कलर का है तो इसे घर के अंदर ही सुखाए, वरना धूप में इसका रंग हल्का पड़ सकता है।
बर्तनों से हल्दी के दाग कैसे छुड़ाए
जब आप नाश्ते में हल्दी की स्मूदी बनाते हैं या बचे हुए हल्दी के व्यंजनों को प्लास्टिक के कंटेनर में रखते हैं, तो इससे बर्तनों पर भद्दे पीले दाग रह सकते है। जो सामान्य धुलाई में नहीं जाते। अगर आप इन्हें हमेशा के लिए हटाना चाहते है तो अपने सिंक को 2 से 1 के अनुपात में गर्म पानी और व्हाइट विनेगर से भरें। फिर इसमें लिक्विड डिश सोप की कुछ बूंदें डालें और सभी चीजों को एक साथ मिलाए। इसके बाद पीले पड़ चुके बर्तन को घोल में डुबोएं और 15-30 मिनट तक भीगने दें। इसके बाद सॉफ्ट और लिक्विड डिश सोप से साफ करें और बर्तन को गर्म पानी से धो लें। अगर इसके बाद भी दाग बना रहें तो स्पंज लें और डिश सोप की एक बूंद से बची हुई हल्दी को रगड़कर हटा दें। इसमें नरम-ब्रिसल वाले टूथब्रश का भी उपयोग किया जा सकता है और यह विशेष रूप से तंग कोनों, जैसे मग के अंदर और सिरेमिक बेकवेयर के कोनों को साफ़ करने में मददगार है। दागों को प्रभावी ढंग से हल्का करने या खत्म करने के लिए आवश्यकतानुसार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
काउंटरटॉप्स से हल्दी के दाग कैसे साफ़ करे
अगर अपनी पसंदीदा रेसिपी को मसालेदार बनाते समय काउंटर पर कुछ हल्दी गई है, तो घबराएं नहीं। क्यूंकि कुछ ट्रिक्स है जिनकी मदद से आप हल्दी के ये जिददी दाग आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए, बेकिंग सोडा और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे दाग पर लगाएं और लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर एक माइक्रोफ़ाइबर कपड़े का उपयोग करके, दाग को सर्कुलर मोशन में धीरे से साफ़ करें। अगर आपका काउंटरटॉप्स ग्रेनाइट से नहीं बना है तो आप इसे नींबू का रस या विनेगर से भी साफ कर सकते है।
नाखूनों और स्किन से हल्दी के दाग कैसे हटाएं
हल्दी के साथ खाना पकाने से अक्सर उंगलियों या नाखूनों पर दाग लग जाते हैं। जिन्हें हटाने के लिए रुई के गोले में रबिंग अल्कोहल की एक बूंद डालें और हल्दी के दागों पर रगड़ें, फिर गर्म पानी और साबुन से हाथ धो लें। इसके बाद, नींबू के रस और बेकिंग सोडा के पेस्ट को एक साथ मिलाएं, और पीले रंग को एक्सफोलिएट करने और हटाने के लिए अपनी स्किन पर लगाकर गरम पानी से धो लें। ये सब करने के बाद नाखूनों और स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाए, अन्यथा अल्कोहल से आपके हाथ ड्राई हो सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
