Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बगिया में लगाएं ये 7 अद्भुत पीले फूल
इन दिनों बगीचे में पीले रंग के फूल का मौसम छाया हुआ है। अगर आपको भी बागवानी का शौक है और आप भी अपने बगीचे को तरह-तरह के रंगो के फूलों से भर लेना चाहते हैं तो पीले रंग के फूल आपको जरुर भाएंगे। यहां पर कुछ ऐसे पीले रंग के फूल दिये हुए हैं जो कि आप आराम से अपने बगीचे में उगा सकते हैं।
लगाइये ये पीले फूल-

सूरजमुखी
इसका नाम सूरजमुखी इस कारण पड़ा कि यह सूर्य और ओर झुकता रहता है। इनको उगाने के लिये गीली मिट्टी और खूब सारी सूरज की रौशनी की आवश्यकता होती है। अपने बगीचे में टेडी बीयर, सनस्पॉट या ममोथ ग्रे स्ट्राइप्स लगाएं।

डैफ़ोडिल
इस पौधे को आराम से बगीचे में लगाया जा सकता है क्योंकि इसे कोई भी जानवर नहीं खाता। इन्हें उगाने के लिये सूरज की धूप और अच्छी मिट्टी की जरुरत होती है।

गेंदा
यह पौधे चिकित्सीय गुण से भरे होते हैं। इन्हें सूरज की रौशनी में लगाएं और इस बात का ध्यान दें कि इन्हें पूरी तरह से पानी मिल रहा हो।

पैन्सी
इन पौधों को केवल कुछ ही घंटो की सूरज की रौशनी की जरुरत होती है। इन्हें अच्छी खाद और अच्छी मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसकी कुछ प्रजातियां ऐसी होती हैं जो कि खाने के काम और सलाद में डालने के काम आ सकती हैं।

एशियाटिक लिली
इन्हें भी उगाने के लिये खाद मिश्रत्रित भूमि और सूरज की रौशनी की जरुरत होती है। यह पौधे कम पानी में भी उगाये जा सकते हैं। इनकी महक आपके पूरे घर को महका सकती है।

पीला गुलाब
गुलाब के फूल कई रंगो के आते हैं। यह पीले रंग के फूल अच्छी महक छोड़ते हैं जिन्हें बगीचे में लगा कर आप पूरे घर को महका सकते हैं। पीले गुलाब के फूलों को बगीचे में उगाने के लिये गीली मिट्टी का चुनाव करें और ढेर सारी रौशनी की।



Click it and Unblock the Notifications
