Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
प्यारे हैंगिंग बास्केट्स से सजाएं अपना घर
अगर आपको अपने घर को एक नया लुक देना है, तो वहां पर हैंगिंग बास्केट टांगे। एक सीरीज में लगी हैंगिंग बास्केट्स वरांडे या बालकनी को शानदार लुक देती हैं। इन्हें एक सीध में लगाया जा सकता है और ऊपर-नीचे भी। हैंगिंग बास्केट हर नर्सरी में मिल जाती हैं। ये हैंगिंग बास्केट्स जगह की बचत करने वाली हैं और देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इन्हें आप चाहे जहां अपनी सुविधा और पसंद से टांग सकते हैं। लॉन में या लॉन के बाहर, टैरेस पर और बॉलकनी में भी। आइये और जानते हैं इस हैंगिंग गार्डनिंग के बारे में।

ऐसे बनाएं हैंगिंग गार्डन -
1. जगह पसंद करें- आप किस जगह पर हैंगिंग बास्केट लगाएंगी यह भी बहुत महत्वपूण है। इन्हें लगाते समय ध्यान रखें कि इन्हें ऐसी जगह न लगाएं जहां सूरज की तेज किरणें और गर्म या सर्द हवाएं सीधी आती हों। इन बास्केट्स के लिए सबसे उचित जगह होगी सेमी-शेल्टर्ड एरिया। यह आपकी बालकनी के पास वाली दीवार हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें सिर की ऊंचाई या आई लेवल को देखते हुए टांगे।
2. बास्केट का चुनाव- आप चाहें तो साधारण सी लटकने वाली बास्केट या फिर खूबसूरत सी नक्काशी की हुई बास्केट को पसंद कर सकती हैं। कोको फाइबर, लोहे, केले की पत्तियों से बनी, चेन हैंगर बास्केट आदि और उससे कहीं सुंदर बास्केट आजकल बाजारों में उपलब्ध है।
3. पौधे- बास्केट गार्डनिंग करना कोई मुश्किल काम नहीं है। सुंदर से पौधों का चयन कर के आप अपने घर को एक नया रूप दे सकती हैं। आप पौधों के रूप में फर्न, पिट्यूनिया, थाइम, पैनजी आदि का चुनाव कर सकती हैं।
4. पौधे रोपना- मॉस ग्रास और कोको पीट ग्रास को दस मिनट पानी में भिगो लें, यह फूल जाएगी, इसके बाद इन्हें बास्केट में बिछा दें। अब थोड़ी सी खाद युक्त मिट्टी की परत लगाने के बाद पौधे या बीज लगाएं। खाद के तौर पर, गोबर की खाद, बोनमील और नीम की खली आदि समय-समय पर डालती रहें।
5. स्ट्रॉबेरी- आप चाहें तो अपने गमले में स्ट्रॉबेरी पौधे का लगा सकती हैं। स्ट्रॉबेरी आपके खाने के काम भी आ सकती है। यह फल ना केवल रंग और टेस्ट में ही अच्छा होता है बल्कि त्वचा के लिये भी अच्छा माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
