Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर में लगे बैम्बू प्लांट की ऐसे करें देखभाल
घर की खूबसूरती को बढ़ाना हो या फिर अपने ड्राइंग रूम को खास लुक देना हो, तो बैंबू या बांस के पेड़ बड़ी जोरों पर छाए हुए हैं। आज कल हर दूसरे घर में आपको बैम्बू के पेड़ किसी गमले या फिर बाउल में लगे हुए मिल जाएंगे। फेंग शुई के अनुसार बैम्बू प्लांट जिन्दगी में सौभाग्य ले कर आता है। लेकिन फेंग शुई में कहा गया है कि यदि आपको कोई यह पेड़ उपहार के रूप में दे तो यह आपके ऊपर काफी अच्छा असर डालता है। आइये जानते हैं बैम्बू प्लांट को किस तरह से उगाया जा सकता है।

बैम्बू प्लांट उगाने के लिये खास टिप्स :
1. बैम्बू का पेड़ आसानी से दोमट मिट्टी पर उग जाता है। इसको उगाने से पहले मिट्टी को खोद लें। लेकिन यह मिट्टी पहले से ही काफी पानी लिये हुए रहती है इसलिये इसमें और पानी डालने से पहले सोंच लें। मिट्टी बहे न इसके लिये पेड़ लगाने के बाद इसके चारों ओर पत्थर लगा दें।
2. अगर आपके घर पर कोई पालतू जानवर है, तो आपको चौकन्ना रहने की जरुरत पड़ेगी। इस पेड़ में ड्रासेनिया संडीरिया नामक की एक लकड़ी होती है, जो कि बिल्कुल देखने में बांस की ही तरह लगती है। यह काफी जहरीली होती है इसलिये इसे अपने जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
3. हमेशा बैम्बू प्लांट को पानी में रखें और पानी को हमेशा बदलते रहें। ताजा पानी पौधों को हरा-भरा बनाता है। छोटे पौधे बिना सूरज की रौशनी के भी जिंदा रह सकते हैं। अगर घर में थोड़ी बहुत भी सूरज की रौशनी आती है तो भी आपके पौधो के लिये पर्याप्त होगा।
4. लेकिन अगर आपके पौधे 1 फीट से ज्यदा हैं, तो उन्हें डायरेक्ट सूरज की रौशनी की जरूरत यानी की 30-45 मिनट तक की रोजाना जरुरत पड़ेगी।
5. हर एक महीने में पौधों को खाद दें, जिससे बैक्टीरिया के बढने के चांस कम हों। इसके अलावा हफ्ते में दो बार एक्वेरियम प्लांट फूड भी डालें।
6. कभी ऐसा होता है कि बैम्बू प्लांट की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। ऐसा या तो नमकीन पानी की वजह से होता है या फिर ज्यादा सूरज की रौशनी पड़ने पर। इसलिये पेड़ को कभी भी तेज सूरज की रौशनी के पास में न रखें।
7. जरुरत पडने पर डंठल को काटें। डंठल को हमेशा ज्वांइट से काटें और काटने के लिये साफ चाकू का प्रयोग करें। जब डंठल को काट लें तब उस पर साफ पानी के छीट मारें जिससे उसमें ताजी कलियां निकल जाए।



Click it and Unblock the Notifications
