Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने बगीचे के लिए पसंद करें ऐसे गमले
फूल-पौधों को लगाने के लिए गमला एक अलग सा ही महत्व रखता है। छोटे-बड़े गमले घर की ज्यादा जगह न घेरते हुए घर को बगीचे जैसा ही लुक देता है। किस तरह के गमले का चुनाव ज्यादा बेहतर रहता है, उसके लिए थोड़ी सी गाइडलाइन का होना बहुत जरुरी होता है। अगर आप भी अपने पौधों को लगाने के लिए गमलों के चुनाव को लेकर थोड़ी कंफ्यूज हो जाती हैं, तो पढ़े हमारे दिये गये कुछ आसान सुझाव।
अपने बगीचे के लिए पसंद करें ऐसे गमले

1. साइज देखें- अगर आप थंब रुल को मानते हैं तो जितना बड़ा आपका गमला होगा उतनी ही आसानी से पौधा लगाया जा सकता है। बड़े गमले में ज्यादा पानी और ज्यादा मिट्टी समा जाती है, जो कि एक पौधे के लिए बहुत ही जरुरी है। हम यह नहीं कह रहें हैं कि आप बहुत ज्यादा बड़ा गमला खरीदें पर पौधे की नसल को देख कर थोड़ा बड़ा जरूर होना चाहिये।
2. पानी निकलने का छेद- गमले एक छेद होता है, जो उसके बीचो-बीच बना होता है। इस छेद से वह एक्स्ट्रा पानी निकल जाता है, जो पौधे की जड़ नहीं सोख पातीं। अगर यह छेद नहीं दिया होगा तो पौधा पानी में सड़ जाएगा।
3. देखने में कैसा हो- कोई जरुरी नहीं है कि आप गमले के रुप में केवल वहीं मिट्टी वाला गमला ही यूज करें। आप चाहें तो अपने घर पर कोई छोटा सा टब या फिर मग भी पेन्ट कर के इस्तमाल कर सकते हैं। करना केवल इतना है कि किसी भी कंटेनर के बीच में एक छोटा सा छेद कर दें और उसे अपनी प्रतिभा से निखार दें।
4. गमले का मटीरियल- गमले का मटीरियल क्या है, यह बात उसमें पड़ी मिट्टी के टंपरेचर पर निर्भर करती है। अच्छा होगा कि आप कोई लो क्वालिटी की प्लास्टि का प्रयोग न करें, वरना वह बहुत ही जल्दी खराब हो जाएगी। धातू भी बहुत जल्द गरम हो जाता है, जिस वजह से पौधे की जड़ को नुक्सान पहुंच सकता है। सीमेंट, पत्थर, टेरा कोटा अच्छी वाली प्लास्टिक आदि अच्छे ऑपशन माने जाते हैं।
5. कितना भारी है- गमले कभी भी भारी नहीं लेने चाहिये क्योंकि इनको इधर से उधर रखने में बहुत समस्या आ जाती है। अगर किसी पौधे को धूप दिखाने के लिए बाहर रखना पड़े तो उसे आराम से उठाया जा सके, ऐसा गमला लें।
6. पौधे को सूट करे- कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनकी जड़े हॉरिज़ान्टली जाती हैं, जबकि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनकी जड़े वर्टिक्ली यानी की नींचे की ओर जाती हैं। इसलिए यह देख लीजिये कि क्या आपका गमला उन पौधों को उनकी जड़ों के लिये पूरी जगह दे पा रहा है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
