Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
जाने कैसे उगाएं केले का पेड़
घर पर बगीचे में केले का पेड़ उगाना बड़ा ही आसान होता है और इनकी मेंटेनेंस करना उससे भी सरल। अगर आप नरम जलवायु में रहते हैं तो आपने केले के पेडों को अक्सर रोड साइड या हाइवे पर उगते हुए जरुर देखा होगा। तो अगर आपको भी फल आदि के पेड़ लगाने का शौक है तो यहां दिए गए कुछ टिप्स को जरुर फॉलो करें।

केले के पेड़ के बारे में जानकारी-
1. सबसे पहली बात यह कि केला पेड़ नहीं होता क्योंकि उसके स्टेम में लकड़ी नहीं होती बल्कि वह पत्तों से लिपटा हुआ होता है।
2. इन पौधों की जिन्दगी तब तक होती है जब तक इन पर फल होते हैं। और फल देने के बाद इनकी जिन्दगी खतम हो जाती है।
3. इस पेड़ का हर हिस्सा काम का होता है। इसकी पत्तियों को साउथ में खाना परोसने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके फल और फूल, खाने के काम आते हैं और इसकी सूखी सामग्री को हैंडी क्राफ्ट बनाने के प्रयोग किया जाता है।
केले के पेड़ को उगाने का सही तरीका
1. इसको उगाने के लिए आपको किसी प्रकार के बीज की जरुरत नहीं पड़ती, इन्हें सीधे पौधों सहित ही लगाना पड़ता है। जो केले के पेड़ खराब हो चुके हैं उन पर यह दुबारा उगाए जा सकते हैं।
2. इनको उगाने के लिए आपको इन्हें कई संख्या में लगाना पड़ेगा न की केवल एक पौधा। इन्हें छांव की जरुरत पड़ती है जो दूसरा पौधा प्रदान करता है।
3. इन पौधों को उगाने के लिए गरम वातावरण चाहिये जिसके साथ ही खूब सारा पानी। इनको गरम वायु और नरम वातावरण ही अच्छा लगता है।
4. केले के पेड़ के लिए छांव की जरुरत होती है। यह सीधे सूरज की रौशन की सह नहीं पाते। कभी-कभार आप देखते होंगे की रोड साइड पर लगे केले के पेड़ कड़ी धूप होने की वजह से जल जाते हैं, इसके अलावा उन्हें वहां पर पानी भी नहीं मिलता।
5. इसको उगाने के लिए आपको अच्छी मिट्टी की जरुरत होगी। ऐसी मिट्टी जो उपजाऊ, काली और जैव पदार्थ से भरी हो। अगर जमीन रेतीली या पत्थरों से भरी हुई है तो वहां पर यह पौधे आसानी से नहीं उग पाएंगे। ऐसा नहीं है कि वे उस जगह पर उगेगे नहीं लेकिन वह हरे नहीं होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
