Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
बगीचा बनाएं पेट्स फ्रेंडली
घर में अगर प्यारा सा डॉगी है तो आप खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं लेकिन वही डॉगी जब आपके बगीचे का नुक्सान पहुंचाता होगा तो आपको गुस्सा भी आता होगा। कभी घास खराब हो गई तो कभी गमले तोड़ दिये। ऐसे में जानते हैं कि कैसे बना सकते हैं अपने बगीचे को पेट्स फ्रेंडली।

1. बडे़ पौधे लगाएं- जिस तरह लोगो को घर में सुकून मिलता है वैसे ही जानवरों को खुले मैदान, पेड़-पौधों के बीच में रहना पसंद होता है। पालतू कुत्ते बिल्लियां उन्हीं पौधों को नुक्सान पहुंचाते हैं जो उन्हीं के बराबर हों। ऐसी स्थति न पैदा हो इसलिये बगीचे में हमेशा बड़े पेड़ लगाएं। अगर पौधे छोटे हों तो एक रैक बना कर उन्हें ऊंचाई पर रखें।
2. बनाएं कोना- बगीचे में एक कोना अपने पेट्स के लिये भी बनाएं। उस जगह पर मिट्टी और रेट को मिला कर एक टीला बना लें। शाम के वक्त यह आपके पेट्स के लिये उछलने-कूदने का प्वाइंट बन सकता है। इन्हें खोदना और खेलना आपके पेट्स के लिये भी मनोरंजक होगा।
3. कीटनाशक का प्रयोग कम करें- बागीचे में ज्यादा कीटनाशक आपके पेट्स और आपके बच्चे, दोनों के लिये नुकसानदायक है। इसके लिये घरेलू खाद और हल्के असर वाले कीटनाशक का प्रयोग करें।
4. एक घर बनाएं- आप अपने पालतू कुत्ते के लिये बागीचे में एक छोटा घर बना सकते हैं। इस घर में आप अपने पेट्स के लिये कुछ खिलौने भी रख सकते हैं, जैसे बॉल, ट्यूब। यकीन मानिये इसके खेलकर आपके पेट्स काफी खुश हो जाएंगे। आप चाहें तो घर के पास में एक छोटा सा तालाब भी बना सकते हैं।
5. दें थोड़ी ट्रेनिंग- अपने पेट्स को थोड़ी ट्रेनिंग दें। उन्हें शौच करने की सही जगह दिखाएं। इससे उनमें अच्छी आदतों को बढ़ावा मिलेगा और आपका बागीचा भी साफ-सुथरा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
