कंकड-पत्‍थर से कैसे सजाएं बगीचे को

आपने कितनी ही बार कई लोंगो को अपने बगीचे के लिए बीच या नदी के किनारे से पत्‍थर इकठ्ठे करते हुए देखा होगा। पत्‍थर किसी भी बगीचे को संरक्षण करने के लिए बहुत ही सस्‍ता माध्‍यम है। बगीचे में पत्‍थरों का कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। इनको पूल साइड या फाउंटेन के किनारे रख सकते हैं। इसके अलावा इससे बगीचे के अंदर खूबसूरत रास्‍ते बनाए जा सकते हैं। चलिए देखते हैं कि पत्‍थरों से आप अपने बगीचे का कैसे सजा कसते हैं।

 Pebbles For Gardening

क्‍या जरुरत है पत्‍थरों की

1. यह सजाने के रूप से तो अच्‍छे होते ही हैं साथ में यह जमीन से पानी को उड़ने भी नहीं देते। यह बगीचे में मिट्टी के कटाव को रोकता है और पौधों के जड़ों की भी रक्षा करता है।

2. यह बागवान को सुंदर-सुंदर बॉर्डर, भूनिर्माण, पलवार आदि करने में मदद भी करता है।

3. यह सस्‍ते, लंबी आयु वाले और आसानी से उपलब्‍ध होने वाले होते हैं। इनको मार्बल और मिनरल आदि के साथ मिलाया जा सकता है।

कैसे बनाएं पेबल गार्डन-

1. सबसे पहले पत्‍थरों के लिए एक खास जगह निकालें। पत्‍थरों के नीचे का बेस या तो मिट्टी हो सकता है या फिर रेत। इसके अलावा आप चाहें तो घांस-फूस के ऊपर भी पत्‍थरों को रख सकते हैं।

2. पत्‍थर चाहें तो एक ही रंग और आकार के हो सकते हैं या फिर अलग अलग तरह के। यह पत्‍थर सफेद, ग्रे और काले रंग में उपलब्‍ध हैं।

3. अगर आप एक रंग या फिर दो रंगों के पत्‍थरों को मिला कर प्रयोग करेंगे तो बगीचा बहुत ही सुंदर लगेगा। पर सफेद रंग का पत्‍थर जिसको लैंडस्‍केप स्‍टोन भी कहा जाता है, आजकल ज्‍यादा प्रचलन में है। इसके अलावा मिनरल सॉल्‍ट और मार्बल के पत्‍‍थर काफी क्‍लासी लुक देते हैं।

Story first published: Monday, April 16, 2012, 10:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion