Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
अपने घर के ड्राइंगरुम को सजाइये पेड़ों से

घरों में लगाने के लिए पेड़
1. रबर प्लांट: यह एक तरह का सबसे बेस्ट पेड़ है अपने घर में लगाने के लिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पेड़ के कुल 800 अलग अलग प्रजातियां अकेली ही हैं। इसकी कुछ वेरायटी ऐसी होती हैं जिनको अधिक धूप की जरुरत पडती है और कुछ ऐसी जिनको कम रौशनी की जरुरत पडती है। अगर आप जॉब पर जाती हैं तो आपको दूसरे तरह के पेड़ की जरुरत पडेगी जिसमें पानी की भी कम जरुरत पड़ती है।
2. पाल्म ट्री: यह दो प्रकार के होते हैं जो पौधों और पेड़ दोनों की श्रेणी में आते हैं। कुछ पेड़ की लंबाई 20 फिट तक बढ जाती है जिसे घर के अंदर लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। इस पेड़ की एक किस्म बैम्बू पाल्म होती हैं जो केवल 8 फिट ही बढ़ता है, इसे घर पर लगाना आसान काम है।
3. पाइन ट्री: पाइन ट्री मतलब चीड़ का पेड़। इसको देख कर आपको क्रिस्मस या फिर कोई घना जंगल जिसमें हर तरफ चीड़ के पेड़ लगे होते हैं जरुर याद आ जाता होगा। जी हां, हम उसी की बात कर रहे हैं। यह पेड़ कम से कम 8 फीट तक बढता है जिसे बार बार आपको काटने छाटने की जरुरत पडेगी। इस पेड को सूरज की रौशनी की भी जरुरत पडती है।
4. नीबू संतरा आदि के पेड़: अगर आप भारत में रह रहें हैं तो सिट्रस के पेड़ उगाना कोई कठिन कार्य नहीं है। इनको उगाने के लिए केवल सूरज की रौशनी की जरुरत पडती है जो कि यहां पर पर्याप्त है। साथ ही ऐसी जमीन की जो ज्यादा पानी न सोखे।
5. बोनसाई: जापानी भाषा में बोनसाई का मतलब है "बौने पौधे"। इन बड़े से पेडों को आप घर के गमलों में उगा सकती हैं। वैसे तो इसे तैयार करने के लिए एक अच्छे एक्सपर्ट की जरुरत होती है पर अगर आप खुद यह कार्य न कर पाएं तो इसे बड़े आराम से किसी नर्सरी से खरीद कर घर में लगा सकती हैं। इन बौने पौधों को समूह में रखकर घर को एक हरी-भरी बगिया बनाया जा सकता है। बोनसाई पौधों को गमले में इस प्रकार उगाया जाता है कि उनका प्राकृतिक रूप तो बना रहे लेकिन वे आकार में बौने रह जाएं। बोनसाई को पूरे घर में कहीं भी रखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications