Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोजाना मर रहे पौधे की कैसे करें पहचान?
ठीक इंसानों की ही तरह, पेड़-पौधों को भी बीमारी होती है और अगर उनकी बीमारी का तुरंत पता नहीं लगाया गया तो धीरे-धीरे उनकी मौत होने लगती है। कई लोगो के घरों में बागीचा होने पर भी उन्हें यह समझ में नहीं आता की उनके पेड़ों की पत्तियां पीली क्यों पड़ रही हैं और बिन मौसम में वे क्यों झड़ रहीं हैं। ऐसे में उनके पौधों की मौत हो जाती है और उन्हें पता भी नहीं चलता। इसी के बारे में आज हम जानेगे कि जब पेड़-पौधे मरने लगते हैं तो उस वक्त उनमें ऐसे कौन-कौन से संकेत या लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं, जिनको पहचान कर हम उनकी जान बचा सकते हैं।

ऐसे पहचाने कमजोर पौधों के लक्षण -
1. कमज़ोर पत्तियां- पौधे की पत्तियां दो तरह से कमजोर पड़ती हैं, एक जब पुरानी पत्ती की जगह पर दूसरी पत्ती आती है और दूसरा, जब पेड़ की मौत होने लगती है।
2. पत्तियों में पीलापन- पौधों की पत्तियां उम्र के साथ-साथ पीली पड़ने लगती हैं। लेकिन अगर पौधा नया है और फिर भी उसकी पत्तियां पीली दिख रहीं हैं, तो यह सर्न बर्न की वजह से हो रहा है। पौधे पर तेज धूप लगने की वजह से भी ऐसा होता है इसलिये पौधे को धूप वाली जगह से हटा कर छांव में रख दीजिये।
3. पत्तियों का झड़ना- पौधों में बेजान पत्तियां अपने आप ही टूट कर उससे अलग हो जाती हैं। वैसे तो पेड़-पौधों की पत्तियां हमेशा पतझड़ में ही झड़ती हैं, लेकिन अगर आपके पेड़ से बिना मतलब के ही पत्तियां झड़ रही हैं, तो उसके पीछे जरुर कुछ मतलब है।
4. पौधे सड़ने लगें- अगर आप पेड़ की पत्तियों या फिर उसके तने को थोड़ा सा भी सड़ा हुआ देखें तो यह चिंता की बात है। अगर पौधे में ज्यादा पानी डाला जाए या फिर उसमें कीड़े लग जाएं, तो पौधा सड़ने लगता है। इससे पहले की पौधे की जड़ भी सड़ने लगे, अपने पौधे की सुरक्षा करें।
5. फलदायी पौधे- कुछ पेड़ों में फूल आने के बाद फल आ कर उनकी मृत्यु हो जाती है। इन पेड़ों में केला सबसे आम उदाहरण है। अगर आपको इन पेड़ों को बचाना है तो इन्हें फल देने से रोकना होगा। इसके लिये पेड़ में जब भी कोई नई फल की कली देखें, उसे तुरंत ही तोड़ दें।



Click it and Unblock the Notifications
