Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में उगाएं यह पांच सब्जिंया

सर्दियों में उगाने के लिए सब्जियां
1. मटर: बसंत के मौसम में मटर की सब्जी के लिए आप इस समय मटर उगा सकते हैं। जमीन को खोदें और मटर के बीज को जमीन के एक इंच अंदर बोएं। आप मटर के बीज को खड़ी और लेटी हुई लाइनों में लगा सकते हैं। यह आपके बाग में उपलब्ध जगह पर निर्भर करता है। मटर के दानों का सूप और सलाद में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बीज को सही से उगाने के लिए मटर को गीले कपड़े में रखें और जब यह अंकुरित होने लगे तो इसे बो दें।
2. साग: यह सर्दियों में आसानी से उगाई जाने वाली सब्जी है। आप इस महंगी सब्जी को आसानी से घर पर उगा सकते हैं और बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से इस सब्जी के लाभ ले सकते हैं। आप इसके बीज को गीली मिट्टी में बो सकते हैं पर इसके पुराने बीज न बोएं।
3. बन्द गोभी: बन्द गोभी को सर्दियों के मौसम में आप आसानी से अपने घर के बगीचे में उगा सकते हैं। यह बहुत ही गुणकारी पत्तेदार सब्जी है। पत्तेदार गोभी के पौधों को 10 इंच की दूरी पर बोएं। गोभी के पेड़ कड़क ठंड और बर्फ में भी आसानी से पैदा की जा सकती है। इसके पौधों को ऐसी जगह लगाएं जहां उन्हें सूरज की पूरी धूप मिले और मौसम गर्म नहीं होना चाहिए।
4. पालक: यह हरी पत्तेदार सब्जी आसानी से बाग में उगाई जा सकती है। यह सब्जी सर्दियों में सबसे बेहतर तरीके से उगाई जा सकती है। तो आप इंतजार किस चीज का कर रहे हैं। अगर आप अभी अभी इसके बीज बो देंगे तो यह 4 से 6 हफ्ते के अंदर तैयार हो जाएगा। पत्तों में कीड़े लग सकते हैं इसलिए सावधान रहें। पत्तों पर हमेशा कीटनाशक डालते रहें जिससे कि पत्तियां हरी रहें।
5. प्याज: हरे प्याज से ही आपकी कोई भी खाने वाली डिश में जायका बढ़ता है। प्याज की गांठ बनने से पहले इसकी पत्तियों का इस्तेमाल सब्जी में न करें वरना इसका स्वाद आपको मीठा लगेगा। इस हरी सब्जी को आप बगीचे के अलावा पॉट में भी उगा सकते हैं। पेड़ को लगाकर उन्हें हफ्ते में कम से कम दो बार पानी जरूरी डालें।
ये पांच सबसे अहम सब्जियां हैं जिन्हें आप आसानी से अपने बगीचे में उगा सकते हैं। इसके अलावा गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, फूलगोभी, धनिया, टमाटर और लहसुन को सर्दियों के मौसम में उगाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
