Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
करेला उगाने का आसान तरीका
करेला एक लता है जिसके फलों की शब्जी बनती है। इसका स्वाद कड़वा होता है और इसका लगभग हर घर में सेवन किया जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि करेला खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आता है जिससे मधुमेह की समस्या में राहत मिलती है। यदि आप चाहते हैं कि यह आपके बगीचे की शान बने तो आप इसे आराम से उगा सकते हैं। यहां पर है इसके उगाए जाने का तरीका।
करेला उगाने का तरीका-
1. उगाने का समय- करेला संयंत्र एक मौसमी बेल है जो कि सूर्य के प्रकाश की समुचित उपलब्धता के साथ गर्म गर्म जलवायु में होता है। इसे यदि अप्रैल और मई की माह में उगाया जाए तो यह अच्छे से उगेगा।

2. मिट्टी की तैयारी- करेले को या तो उसके बीज को बो कर उगाया जा सकता है या फिर प्रतिरोपण कर के। सबसे पहले आधे इंच की जमीन खोदिये और उसमें दो से तीन बीज फैला दीजिये। बीज को एक दिन पहले पानी में भिगो कर रखने से यह अच्छी तरह से उगेगी। जब आप बीज को बो दें तब मिट्टी पर पानी छिड़क दें। फिर 2-3 दिनों में यह बढना शुरु हो जाएगी।
3. पोषण- इन पौधो को ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं होती। बस इन्हें समय समय पर खूब सारा पानी देते रहें। महीने भर में इन पौधो में फूल आने लगते हैं और दो से चार महीने में फल आना शुरु हो जाते हैं। जैसे ही फल आना शुरु हो पौधो में यूरिया वाली खाद डालें।
4. कटाई- जब फल हल्का हरा दिखे और अंदर का भाग सफेद और रसदार तब आप इसे तोड़ सकते हैं। इसको बढने में वैसे तो 3-4 महीने लग जाते हैं।
5. पुन रोपण- यदि आप करेले को दुबारा उगाने की सोच रहे हैं तो कुछ फलों का बचा कर उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें। इनके बीज निकाल कर उन्हें उगाए।



Click it and Unblock the Notifications
